एक्सप्लोरर

Odisha: ओडिशा के बारगढ़ में मिलीं 2000 साल पुरानी कलाकृतियां, जानें क्या-क्या मिला

Excavations in Barpali: ओडिशा के बारगढ़ जिले के बरपाली इलाके में खुदाई के दौरान 2000 साल पुरानी कलाकृतियां मिली हैं. ये कलाकृतियां मौर्योत्तर काल की सभ्यता को बयां कर रही हैं.

Excavations in Odisha: ओडिशा (Odisha) के बारगढ़ (Bargarh) जिले के बरपाली (Barpali) में खुदाई के दौरान 2000 साल पुरानी कलाकृतियां (Artifacts) बरामद की गईं, जो मौर्योत्तर काल की सभ्यता को उजागर करती हैं. बरपाली में असुरगढ़ के सांस्कृतिक क्रम का पता लगाने के उद्देश्य से गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय (Gangadhar Meher University) के इतिहास विभाग की ओर से 31 मई को स्थल पर खुदाई शुरू की गई थी. खुदाई (Excavation) में लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया था.

खुदाई स्थल 17 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फैला है. सहायक प्रोफेसर अतुल प्रधान ने कहा कि इसमें दो खंदक और तीन प्रवेश द्वार वाले दो किले मिले हैं. उन्होंने कहा कि उत्खनन और बरामद कलाकृतियों से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि यह बस्ती मौर्योत्तर काल के बाद की एक शहरी बस्ती थी, जो लगभग 2,000 साल पुरानी है.

खुदाई के दौरान मिले सिक्के और मुहरें

खुदाई के दौरान प्राचीन कलाकृतियां जैसे सिक्के, मुहरें, लोहे के हथियार और खंडित टेराकोटा की मूर्तियां पाई गईं. बड़ी संख्या में घुंडीदार बर्तन मिले, जो प्रारंभिक शहरीकरण की एक अनूठी विशेषता होने के साथ व्यापार और वाणिज्य के प्रतीक हैं. खुदाई में एक लोहा गलाने वाला चूल्हा भी मिला.

कीमती पत्थरों के साथ मिले सैडल क्वार्न्स

अतुल प्रधान के अनुसार खुदाई के दौरान कई अन्य प्रकार के महत्वपूर्ण पुरावशेष मिले हैं, जिसमें एक खंडित क्रूसिबल, सैडल क्वार्न्स, माइक्रोलिथिक्स, एरोहेड्स, पॉलिश किए गए पत्थर और कीमती पत्थरों के मोती मिले हैं. अतुल प्रधान के अनुसार यह चीजें सतह से सिर्फ एक मीटर की खुदाई के दौरान ही मिल गई हैं.

मानसून के बाद फिर होगी खुदाई

अतुल प्रधान का कहना है कि फिलहाल रविवार के दिन से खुदाई (Excavation) बंद कर दी गई है. ऐसा मानसून (Mansoon) को देखते हुए किया गया है. फिलहाल मानसून के बाद एक बार फिर से खुदाई करने की योजना बनाई जाएगी. उनका कहना है कि उन्हें इस खुदाई से मौर्यकाल के बाद के समय के बारे में जानकारी मिल सकती है.

इसे भी पढ़ेंः
Prophet Muhammad Remarks Row: नूपुर शर्मा ने पुणे पुलिस से पेशी के लिए मांगा 4 हफ्ते का समय, 15 दिन में हो सकती है सख्त कार्रवाई

Nupur Sharma Case: वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता को जिंदा जलाने की धमकी, नूपुर शर्मा से जुड़ा मामला, पढ़ें पत्र में क्या लिखा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget