एक्सप्लोरर

2000 Note Exchange: 'दो हजार के नोट वापस लेना नोटबंदी नहीं', RBI ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया, फैसला सुरक्षित

2000 Note Exchange: दो हजार रुपये के नोट वापस लेने वाली अधिसूचना को लेकर दायर याचिका पर आरबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपना जवाब दिया है. कहा गया है कि यह फैसला नोटबंदी नहीं है.

RBI On 2000 Note Exchange: रिजर्व बैंक ने कहा है कि दो हजार के नोटों को चलन से हटाना नोटबंदी नहीं है बल्कि एक वैधानिक प्रक्रिया है. दिल्ली हाईकोर्ट में 2000 के नोटों को हटाने वाली अधिसूचना को रद्द करने को लेकर जनहित याचिका (PIL) दायर की गई थी. इस याचिका के जवाब में आरबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट को ये जानकारी दी. कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार (23 मई) को मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रण्यम प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हई. आरबीआई की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता पराग त्रिपाठी ने याचिका पर आपत्ति जताते हुए इसे खारिज करने की मांग की. याचिका को बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने दायर किया था.

मंगलवार से नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दो हजार रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला किया है. इसके लिए चार महीने का वक्त दिया गया है, इस अवधि में लोग अपने पास रखे दो हजार रुपये के नोट को बदल सकेंगे. बैंकों में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया आज मंगलवार (23 मई) से शुरू हो गई है. 

नोट जमा करने के लिए दस्तावेज की जरूरत नहीं

नोट बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार भी गर्म है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पीएनबी का एक पुराना फॉर्म वायरल हो रहा है, जिसमें 2000 का नोट बदलवाने वाले जमाकर्ताओं से अतिरिक्त जानकारी मांगने की बात कही गई है. इस फॉर्म को लेकर अब पीएनबी ने साफ कर दिया है और कहा है कि दो हजार का नोट बदलने के लिए कोई अतिरिक्त जानकारी देने की जरूरत नहीं है.

पीएनबी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि दो हजार का नोट बदलने के लिए कोई आधार कार्ड नहीं देना है, कोई आधिकारिक सत्यापित दस्तावेज नहीं देना है और किसी तरह का फॉर्म भरने की भी जरूरत नहीं है. इस संबंध में सभी शाखाओं को निर्देश दे दिए गए हैं.

इसके पहले एसबीआई ने भी कहा था कि उसकी शाखाओं में भी नोट बदलने के लिए किसी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी और न ही फॉर्म भरना होगा.

यह भी पढ़ें

New Parliament Opening: नए संसद भवन पर क्यों बरपा हंगामा? 10 प्वाइंट्स में अब तक का पूरा किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget