एक्सप्लोरर

2019 में मोदी को रोकने के लिए सोनिया गांधी के डिनर में विपक्ष का जमावड़ा

सोनिया गांधी के इस डिनर को लोकसभा चुनाव में एऩडीए के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा खड़ा करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

नई दिल्ली: यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज विपक्षी दलों का रात्रिभोज हुआ जिसमें सीपीआईएम, सीपीआई, तृणमूल कांग्रेस, बीएसपी, समाजवादी पार्टी, जेडीएस और आरेजडी सहित 20 विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया.

सोनिया गांधी के आवास पर हुए इस डिनर में एनसीपी के शरद पवार, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, बीएसपी के सतीशचंद्र मिश्र, आरजेडी से मीसा भारती और तेजस्वी यादव, सीपीआईएम से मोहम्मद सलीम, डीएमके से कनिमोझी के अलावा शरद यादव आदि ने हिस्सा लिया. माना जा रहा है कि इस बैठक में विपक्षी एकता को लेकर बातचीत हुई. सोनिया गांधी के इस डिनर को लोकसभा चुनाव में एऩडीए के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा खड़ा करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

2019 में मोदी को रोकने के लिए सोनिया गांधी के डिनर में विपक्ष का जमावड़ा

रात्रि भोज के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया कि यह प्रीति और मैत्री वाला रात्रि भोज था. कांग्रेस का मानना है कि जहां सरकार दीवार खड़ी करेगी, वही हम मित्रता, सौहार्द्र और मिलकर साथ चलने का रास्ता तैयार करेंगे. उन्होंने कहा कि यह डिनर राजनीति के लिए नहीं था. पर स्वाभाविक है कि जहां सरकार संसद चलाने में इच्छुक नहीं है तो वे राजनीतिक नेता, जो अपने क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को लेकर जागरूक और चिंतित हैं, जब मिलेंगे तो प्रदेश और देश की राजनीति पर चर्चा जरूर होगी.

नेताओं के बीच गरीबों, युवाओं और किसानों को लेकर बातचीत हुई: सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा कि इन नेताओं के बीच गरीबों, युवाओं और किसानों को लेकर बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि देश की धुरी संसद में सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित हो, इस बारे में अनौपचारिक बातचीत होना भी स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि इस रात्रिभोज का एक ही मकसद है.. सौहार्द्रपूर्ण और मित्रता वाले माहौल में विपक्षी नेता बैठकर व्यक्तिगत और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान कर सकें.

एक प्रश्न के उत्तर में सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ आज जब देश के सामने विकट संकट हैं. सरकार की नाक के नीचे से करोड़ों रुपये लेकर भगोड़े भाग गये. हजारों किसान सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर सरकार के पास अपनी व्यथा सुनाने पहुंची पर सरकार उनकी बात सुन नहीं रही. आज जब बेरोजगारी सिर चढ़कर बोल रही है. भ्रष्टाचार का बोलबाला है. ऐसे में विपक्षी नेता, भले ही उनसे हमारा मतभेद हो, पर वे राष्ट्रीय हित में इन मुद्दों का समाधान निकालने के लिए चिंतित हैं.

संसद चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की है: सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा कि संसद चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की है. अगर संसद में कोई गतिरोध उत्पन्न कर रहा है तो वह सत्ता पक्ष के लोग है, विपक्ष के नेता नहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी नेता चाहते हैं कि सरकार की संसद में जवाबदेही तय हो. सरकार चर्चा से भाग रही है . किंतु हम यह सुनिश्चित करेंगे कि संसद भी चले और सरकार की जवाबदेही भी तय हो.

डिनर में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, बीएसपी प्रमुख मायावती और एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के नहीं आने के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा कि इन पार्टियों के संसद के नेता इस रात्रिभोज में आये हैं. इस मित्रतापूर्ण रात्रिभोज को राजनीतिक तौर पर इससे अधिक नहीं देखा जाना चाहिए.

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार रात्रि भोज में तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, एआईयूडीएफ, झामुमो के हेमंत सोरेन, रालोद के अजित सिंह, आईयूएमएल के कुट्टी, जेवीएम के बाबूलाल मरांडी, आरएसएपी के रामचन्द्रन, भारतीय ट्राइबल पार्टी के शरद यादव, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा जीतनराम मांझी, जेडीएस डॉ कुपेन्द्र रेड्डी और केरल कांग्रेस के प्रतिनिधि ने भाग लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा, नौसेना अलर्ट मोड में, उठाया ये बड़ा कदम
होर्मुज संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा, नौसेना अलर्ट मोड में, उठाया ये बड़ा कदम
Puducherry Election 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
US Iran War: क्या अमेरिका ने भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक कर बताया पूरा सच
क्या अमेरिका ने भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक कर बताया पूरा सच
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न?
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न?

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
Embed widget