एक्सप्लोरर

हैदराबाद एनकाउंटरः 4 में से 2 आरोपियों ने पहले भी 9 बार किया था महिलाओं का रेप- पुलिस

आरीफ, जे नवीन, जे शिवा और चेन्नेसावलु नाम के चार लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर पहले डॉक्टर के साथ गैंग रेप किया और फिर उसे जलाकर मारा डाला था.

नई दिल्लीः हैदराबाद में पशु चिकित्सक (वेटनरी डॉक्टर) के साथ गैंगरेप और जलाकर मारने वाले आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक चार में दो आरोपियों ने कबूल किया था कि वह पहले भी नौ अन्य महिलाओं के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका था. एनकाउंटर किए गए आरोपियों के बारे में जांच पड़ताल के लिए साइबरबाद पुलिस तेलंगाना-कर्नाटक सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंची है. पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

पुलिस ने बताया, ''दो आरोपियों ने बलात्कार और हत्या के नौ अपराध कबूल किए.'' पुलिस अधिकारी ने बताया, ''सभी मामलों की पुष्टि के लिए जांच टीम को अलग-अलग जगहों पर भेजा जा रहा है.''

बता दें कि आरीफ, जे नवीन, जे शिवा और चेन्नेसावलु नाम के चार लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर पहले डॉक्टर के साथ गैंग रेप किया और फिर उसे जलाकर मारा डाला था.

आज हो सकती है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

हैदराबाद एनकाउंटर केस में पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि तेलंगाना पुलिस ने अपनी हिरासत में मौजूद गैंगरेप व मर्डर के 4 आरोपियों को गैरकानूनी ढंग से एनकाउंटर कर मार डाला है.

क्या थी घटना

26 नवंबर की रात हैदराबाद में अपनी ड्यूटी से लौट रही 27 साल की एक वेटनरी डॉक्टर (पशु चिकित्सक) को अगवा किया गया था. उनका बलात्कार करने के बाद उनकी हत्या की गई थी और उन्हें पेट्रोल से जला दिया गया था. इस घटना से पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ पड़ी थी. हैदराबाद पुलिस ने 4 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया.

6 दिसंबर को तड़के करीब 3 बजे पुलिस की एक टीम चारों को लड़की को जलाने की जगह पर ले कर गई. उसका मकसद वारदात के घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ कुछ सबूतों की बरामदगी थी. पुलिस के दावे के मुताबिक वहां आरोपी पुलिस पर हमला कर भागने लगे. इस वजह से उनका एनकाउंटर किया गया और चारों मारे गए.

3 वकीलों की याचिका

इस बीच सुप्रीम कोर्ट में तीन वकीलों ने याचिका दायर कर पूरे मामले को संदिग्ध बताया. वकीलों का कहना है कि पुलिस ने जिस तरह से चारों लोगों को मार गिराया, वह सीधे-सीधे दबाव का नतीजा नजर आता है.

हैदराबाद एनकाउंटरः जगन मोहन रेड्डी ने की CM चंद्रशेखर राव की तारीफ, कहा- उनको मेरा सलाम

वकीलों ने कहा कि कार्यवाही पुलिस नियमावली के खिलाफ थी. इस तरह से न्यायिक प्रक्रिया की उपेक्षा कर पुलिस का खुद इंसाफ करना सही नहीं है. पुलिस ने जो कार्यवाही की वह सुप्रीम कोर्ट के भी पुराने फैसलों की अवहेलना है. ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए.

तेलंगाना सरकार ने किया था विरोध

तेलंगाना सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को मामले में दखल नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा, "चारों आरोपियों ने पुलिस की पिस्टल छीन ली थी और गोली चला रहे थे. उन्होंने पत्थरों से भी हमला किया. चेतावनी देने के बावजूद समर्पण नहीं किया और भागने लगे. तब पुलिस ने गोली चलाई.''

3 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने रोहतगी के बयान पर हैरानी जताई. उन्होंने पूछा, "क्या सभी आरोपियों के पास पिस्टल थी. चारों को मार गिराने की नौबत क्यों आई? हम यह समझ नहीं पा रहे हैं."

हैदराबाद एनकाउंटर की जांच के लिए SC ने बनाया आयोग, 6 महीने में आएगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget