एक्सप्लोरर

J&K: पुलवामा में सेना ने ढेर किए हिजबुल कमांडर समेत दो आतंकी, दो जवान घायल

गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए. घायल जवानों में से एक मेजर रैंक के अधिकारी हैं, जिनकी बांह में गोली लगी है. दोनों को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

श्रीनगर:  दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आज हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के समीर अहमद भट उर्फ ‘समीर टाइगर’ सहित दो आतंकवादी मारे गए है. इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई, जबकि सेना के दो जवान घायल हो गए.

सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले के द्रबगाम में आतंकवादियों के एक घर में छुपे होने की खुफिया सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेना के जवान, राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल और सीआरपीएफ ने पुलवामा के द्राबगाम की घेराबंदी की.

दो जवान घायल, एक नागरिक की मौत

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल संबंधित घर तक पहुंचे, आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों में से एक मेजर रैंक के अधिकारी हैं, जिनकी बांह में गोली लगी है. दोनों घायल सैनिकों को सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बल की कार्रवाई के दौरान एक नागरिक की भी मौत हो गई.

मुठभेड़ स्थल पर जमा हो गए थे प्रदर्शनकारी- अधिकारी

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी मुठभेड़ स्थल पर जमा हो गए थे ताकि आतंकवादी वहां से फरार हो सके. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर के करीब सुरक्षाबलों द्वारा घर पर की गई भारी गोलीबारी से वहां विस्फोट हो गया. इसके एक घंटे बाद एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान आकीब मुश्ताक के रूप में हुई. वह स्थानीय नागरिक था, जिसका ताल्लुक पुलवामा के राजपोरा क्षेत्र से था.

दोपहर दो बजकर करीब 15 मिनट पर समीर टाइगर नाम का नाम का आतंकवादी मारा गया. टाइगर पर पुलवामा में कई नेताओं और नागरिकों की हत्या करने का आरोप था.समीर टाइगर अप्रैल, 2016 से आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. उनमें से एक की सीने में गोली लगने से मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शाहिद अहमद डार के रूप में हुई है. इस बात की जांच की जा रही है कि 25 साल के युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget