एक्सप्लोरर

IndiGo की 4 उड़ानों के 12 यात्री कोरोना पॉज़िटिव, अब तक 6 घरेलू उड़ानों में कुल 15 मामले

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद देश में हवाई सेवाएं शुरू की गई थी. जिसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जाने की बात कही थी.

नई दिल्लीः देश में 25 मई से अपनी एक तिहाई क्षमता के साथ घरेलू उड़ानें शुरू हुई हैं. इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और विभिन्न एयर लाइनों ने ये दावा भी किया था यात्रियों सुरक्षित रखने के लिए कोविड-19 के ख़िलाफ़ उनकी तमाम एतिहात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. लेकिन पहले दिन से ही इन उड़ानों में कोविड-19 के केस पाए जा रहे हैं. घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों को मिलाकर अब तक 7 उड़ानों में 17 कोरोना पॉज़िटिव केस मिल चुके हैं.

3 दिन में इंडिगो की 4 उड़ानों के 12 यात्री कोरोना पॉज़िटिव पाए गए

25 मई को इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 6E 381 से चेन्नई से कोयम्बटूर जाने वाले 75 में से 1 यात्री कोरोना पॉज़िटिव पाया गया. 26 मई को इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 6E 955 से दिल्ली से जम्मू जाने वाले 3 यात्री कोविड- 19 पॉज़िटिव पाए गए हैं. 27 मई को इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 6E 6992 से बंगलुरु से कोयमबटूर जाने वाले 6 यात्री कोविड- 19 पॉज़िटिव पाए गए हैं. 27 मई को इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 6E 908 से दिल्ली से कोयम्बटूर जाने वाले 2 यात्री कोविड- 19 पॉज़िटिव पाए गए हैं. सभी उड़ानों के क्रू को 14 दिन के कवेरेंटीन पे भेजा गया है और उड़ान के अन्य यात्रियों को भी सूचना दी जा रही है.

स्पाइस जेट की कनेक्टिंग उड़ानों में थे दो कोविड-19 के केस

25 मई को स्पाइस जेट से अहमदाबाद से गुवाहाटी का सफ़र करने वाले 2 यात्री कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. इस सफ़र में इन यात्रियों ने दो फ़्लाइट का इस्तेमाल किया था. पहले ये अहमदाबाद से दिल्ली (SG-8194) पहुंचे और फिर दिल्ली से गुवाहाटी (SG-8152) पहुंचे. गुवाहाटी में कोविड टेस्ट हुआ और इनको क्वारेंटीन किया गया. 27 मई को रिपोर्ट आई. दोनों विमानों के क्रू को क्वारेंटीन कर दिया गया है और स्पाइस जेट राज्यों से सम्पर्क रखते हुए विमान के यात्रियों को सूचित कर रही है.

एलायंस एयर की फ़्लाइट में भी कोविड-19 पॉज़िटिव

26 मई को दिल्ली से लुधियाना पहुंची फ़्लाइट संख्या AI9I837 का 1 यात्री कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया. दरअसल ये यात्री एलायंस एयर के ही सिक्योरिटी विभाग में तैनात था और एयर लाईन के अनुसार पेड टिकट पे यात्रा कर रहा था. एलायंस एयर एयर इंडिया की ही सबसिडरी कम्पनी है. इस उड़ान के सभी यात्रियों को क्वारेंटीन किया गया है. इस फ़्लाइट में कुल 10 यात्री ही मौजूद थे.

वन्दे भारत मिशन की इंटरनेशनल उड़ान में भी कोरोना पॉज़िटिव केस

21 मई को टोरंटो से दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ़्लाइट संख्या AI 188 के 2 क्रू मेम्बर कोरोना पॉज़िटिव पाए गए. इस फ़्लाइट में 300 से ज़्यादा यात्री मौजूद थे. एयर लाइंस के अनुसार, सभी यात्रियों को ये सूचना पहुंचाई गई है.

यह भी पढ़ेंः 'रामायण' के बाद अब 'हनुमान चालीसा' ने बनाया रिकॉर्ड, 1 बिलियन व्यूज पाने वाला पहला भक्ति वीडियो बना लॉकडाउन के चलते देश में 12 करोड़ से ज्यादा लोगों ने खोई नौकरी, पड़ी बेरोजगारी की मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget