एक्सप्लोरर

यूरोपीय संघ के साथ भारत की शिखर वार्ता में हुई चीन की चालों पर भी चर्चा, साझेदारी बढ़ाने के साथ 2025 के लिए बना रिश्तों का नया रोडमैप

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने बताया कि वैश्विक संबंधों की समीक्षा की कड़ी में भारत और चीन के रिश्तों का भी जिक्र आया.

नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुई 15वीं शिखर बैठक के दौरान चीन के साथ रिश्तों का तनाव और वास्तविक नियंत्रण रेखा के हालात का मुद्दा भी उभरा. यूरोपीय संघ नेतृत्व के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां भारत-चीन रिश्तों के संदर्भ में बात की वहीं, एलएसी की मौजूदा स्थिति के बारे में भी जानकारी साझा की.

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने बताया कि वैश्विक संबंधों की समीक्षा की कड़ी में भारत और चीन के रिश्तों का भी जिक्र आया. साथ ही चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के साथ सीमा पर चल रही स्थितियों के बारे में भी यूरोपीय संघ नेतृत्व के साथ बात की. महत्वपूर्ण है कि भारत और यूरोपीय संघ कुनबे के 27 मुल्कों के बीच आपसी साझेदारी को अगले पांच सालों के लिए नए पायदान पर ले जाने को लेकर सहमति बनी है. इसके लिए दोनों पक्षों ने 2025 तक के लिए एक नया रणनीतिक रोडमैप भी जारी किया है.

भारत और यूरोपीय संघ के बीच तालमेल बनाने के लिए जहां एशिया-यूरोप संवाद बढ़ाने पर रजामंदी बनी है. वहीं, आसियान के दायरे में भी दोनों पक्ष आपसी सहयोग बढ़ाएंगे. इसके अलावा भारत और यूरोपीय संघ ने एक नई मैरिटाइम सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं साइबर सुरक्षा, मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कारगर उपाय, आतंकवाद निरोधक कार्रवाई समेत अन्य मोर्चों पर भी आपसी सहयोग बढ़ाने का फैसला हुआ है. सैन्य संस्थानों के बीच साझेदारी में इजाफे को लेकर भी रजामंदी 2025 तक के लिए बनाए नए रोडमैप में रखी गई है.

महत्वपूर्ण है कि चीन की रणनीतिक पैठ को लेकर बीते कुछ समय से यूरोप में भी आलोचना के सुर तेज हुए हैं. चीन की महंगी और अति महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड परियोजना के लिहाज से यूरोप जहां खासा अहम है. वहीं, बीते कुछ सालों में यूरोप के कई देशों में चीन ने अपना आर्थिक दबदबा भी बहुत बढ़ाया है. हालांकि कोरोना संकट के दौरान जर्मनी और फ्रांस समेत कई बड़ी यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में चीनी दखल को लेकर सवाल तीखे हुए हैं. लिहाजा भारत की कोशिश यूरोप को लोकतांत्रिक और खुली बाजार अर्थव्यवस्था के उन मानकों पर साथ लाना है जो दोनों के बीच एक मजबूत पुल बन सकते हैं.

शिखर बैठक में दिए उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत और यूरोपीय संघ प्राकृतिक साझेदार हैं. दोनों के बीच रणनीतिक साझेदारी कई मायनों में बहुत निर्णायक तस्वीर बनाने वाली है. वहीं यूरोपीय संघ नेतृत्व ने भी भारत के साथ सहयोग बढ़ाने का संकल्प जताया.

भारत और यूरोपीय संघ के बीच अटके एफटीए को मिलेगी रफ्तार भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुई शिखर बैठक ने दोनों के बीच बीते सात साल से अटकी मुक्त व्यापार और निवेश समझौते की कवायद को भी आगे बढ़ाने का रास्ता खोला है. इसके लिए दोनों पक्षों ने विदेश मंत्री स्तर संवाद का नया तंत्र स्थापित किया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार इस नए तंत्र के सहारे अगले कुछ महीने में एक संतुलित और आपसी फायदे वाले व्यापार व निवेश समझौते को बनाने का प्रयास होगा.

गौरतलब है कि यूरोपीय संघ भारत का बड़ा कोरोबारी साझेदार है. भारत के वस्तु कारोबार में सबसे बड़े सहयोगी यूरोपीय संघ के साथ इस क्षेत्र में ही द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर से अधिक है. वहीं, सेवा क्षेत्र में भी भारत और यूरोपीय संघ के बीच 40 अरब डॉलर से अधिक का कारोबार है.

ये भी पढ़ें:

भारत-चीन के बीच 14 घंटे चली कोर कमांडर स्तर की बैठक, कल नतीजा आने से पहले जानिए क्या-क्या बातचीत हुई  दुनियाभर में कोरोना की दो दर्जन वैक्सीन पर चल रहा काम, अमेरिका में परीक्षण आखिरी चरण में 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget