एक्सप्लोरर

Job Crisis in India: मई में1.5 करोड़ से ज्यादा भारतीय को गंवानी पड़ी नौकरी

Job Crisis in India: कोरोना के कारण देश में नौकरियों का बुरा हाल है. जैसे-जैसे महामारी की लहर में तेजी आती है, वैसे-वैसे नौकरियों की संख्या भी घटती जा रही है. इस महामारी के कारण पिछले महीने मई में 1.54 करोड़ भारतीय को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी. पिछले एक साल से देश में आर्थिक सुधार पर विराम लगा हुआ है.

Job Crisis in India: महामारी का कहर लोगों के पेट पर अब दोगुना असर करने लगा है. इस महामारी के कारण पिछले महीने मई में 1.54 करोड़ भारतीय को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी. पिछले एक साल से देश में आर्थिक सुधार पर विराम लगा हुआ है. वर्तमान बेरोजगारी के आंकड़ों से आगे भी कोई सुधार होने की संभावना नहीं दिख रही है. जुलाई 2020 से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति क्षीण हुई है और अर्थव्यवस्था में सुधार के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं. यह रिपोर्ट Centre for Monitoring Indian Economy (CMIE) द्वारा जारी की गई है.

अवसर की कमी के कारण नौकरी नहीं मिल रही 
CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल अप्रैल में 39.7 करोड़ लोगों के पास रोजगार थे लेकिन मई में यह संख्या घटकर 37.5 करोड़ तक पहुंच गई है. रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल और मई के दौरान जब कोरोना की दूसरी लहर उफान पर थी तब नौकरियों में भी जबरदस्त कटौती हो रही थी. कई राज्यों द्वारा लॉकडाउन लगाए जाने के बाद इसमें और ज्यादा तेजी आ गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल और मई में सैलरी वाली और बिना सैलरी वाली नौकरी में 2.3 करोड़ की गिरावट आई. ताजा आंकड़ों से पता चला है कि करोड़ों बेरोजगारों में से 5.07 करोड़ लोग सक्रिय रूप से रोजगार की तलाश कर रहे हैं लेकिन अवसर की कमी के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिल रही. 

मई में 12 प्रतिशत रही बेरोजगारी दर 

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन एकोनॉमी (सीएमआईई) के आकलन के अनुसार बेरोजगारी दर मई में 12 प्रतिशत रही जो अप्रैल में 8 प्रतिशत थी. सीएमआईई के मुताबिक रोजगार जाने का मुख्य कारण कोविड-9 संक्रमण की दूसरी लहर है. जिन लोगों की नौकरी गयी है, उन्हें नया रोजगार तलाशने में दिक्कत हो रही है. असंगठित क्षेत्र में रोजगार तेजी से सृजित होते हैं, लेकिन संगठित क्षेत्र में अच्छी नौकरियों के आने में समय लगता है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल मई में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ के कारण बेरोजगारी दर 23.5 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर तक चली गयी थी. कई विशेषज्ञों की राय है कि संक्रमण की दूसरी लहर चरम पर पहुंच चुकी है और अब राज्य धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील देते हुए आर्थिक गतिविधियों की अनुमति देना शुरू करेंगे.

97 प्रतिशत परिवारों की आय कम हुई है
सीएमआई ने अप्रैल में 1.75 लाख परिवार का देशव्यापी सर्वे का काम पूरा किया. इससे पिछले एक साल के दौरान आय सृजन को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आयी है. सर्वे में शामिल परिवार में से केवल 3 प्रतिशत ने आय बढ़ने की बात कही जबकि 55 प्रतिशत ने कहा कि उनकी आमदनी कम हुई है. सर्वे में 42 प्रतिशत ने कहा कि उनकी आय पिछले साल के बराबर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर महंगाई दर को समायोजित किया जाए, हमारा अनुमान है कि देश में 97 प्रतिशत परिवार की आय महामारी के दौरान कम हुई है. 

ये भी पढ़ें

वैक्सीनेशन: जानिए अगर 31 दिसंबर 2021 तक सबका टीकाकरण करना है तो हर महीने कितनी करोड़ डोज देनी होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget