एक्सप्लोरर

राजस्थानः बाड़मेर में राम कथा के दौरान पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत, 45 घायल

राजस्थान के बाड़मेर के गांव में चल रही राम कथा के दौरान पंडाल गिर गया जिसके चलते 14 लोगों की मौत हो गई है.

नई दिल्लीः राजस्थान के बाड़मेर से दुखद खबर आई है. बाड़मेर में पंडाल गिरने से हादसा हो गया है. गांव में राम कथा आयोजित की जा रही थी. इस राम कथा के दौरान पंडाल गिर गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है और 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं. खबर आई है कि पंडाल गिरने के बाद लोगों को करेंट भी लगा. हादसे में घायल हुए लोगों को पास के बालोतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आंधी-तूफान की वजह से पंडाल गिर गया और इसके नीचे लोग दब गए. पंडाल में काफी भीड़ थी और इसी के चलते काफी लोग यहां पंडाल के गिरते ही घायल हो गए. लोगों की मौत की वजह मुख्य तौर पर करेंट को बताया जा रहा है क्योंकि पंडाल गिरने के दौरान बिजली व्यवस्था के लिए लगाए गए तारों का लोहे के खंभे से कनेक्शन हो गया और इसके चलते पंडाल में करेंट दौड़ गया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलान किया है कि स हादसे में मारे गए मृतकों के परिवार जनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और घायलों को अधिकतम 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. जोधपुर के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर इस मामले की जांच करेंगे. फिलहाल स्थानीय प्रशासन से इस बात की पुष्टि होनी बाकी है कि इस राम कथा के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं. राजस्थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने से हुई लोगों की मौत पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय की नजर बनी हुई है. गृहमंत्री अमित शाह ने टेंट गिरने से भगदड़ कई लोगों की मौतों और उससे उपजे हालात पर अधिकारियो को नजर रखने को कहा है और गृह मंत्रालय हर तरह की मदद को तैयार है. यूपी: मायावती को भी परिवार पर ही भरोसा, भाई आनंद को फिर उपाध्यक्ष और भतीजे को नेशनल कॉर्डिनेटर की दी जिम्मेदारी चमकी बुखार के पीड़ितों ने सांसद पशुपति पारस को सुनाई खरी खोटी, विधायक को बंधक बनाया, पैसे देकर छूटे मुजफ्फरपुर: डेढ सौ बच्चों की मौत से भी नहीं पसीजा कांग्रेस नेताओं का कलेजा, अस्पताल में भीड़ जुटाकर डाली इलाज में बाधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget