एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से खुलेंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से सभी स्कूलों में रोजाना 10वीं और 12वीं की कक्षाएं लगेंगी. इसके लिए मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से सभी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की रेगुलर क्लासेस लगेंगी. मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुक्रम में मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्रारंभ और संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘इन दिशा-निर्देर्शों के अनुसार मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 18 दिसंबर से स्कूल नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित रहेंगे.’’

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए विद्यार्थियों की दर्ज संख्या और उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर कक्षाओं के संचालन के संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा.

माता-पिता को देना होगा सहमति पत्र

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति माता-पिता और अभिभावकों की सहमति पर निर्भर होगी. माता-पिता और अभिभावकों की तरफ से एक बार दी गई सहमति पूरे सत्र के लिए मान्य होगी.

उन्होंने कहा कि जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी. जो विद्यार्थी विद्यालय की अपेक्षा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ना चाहते हैं उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी.

अधिकारी ने बताया कि आवासीय विद्यालय ‘डे स्कूल’ के रूप में खोले जा सकेंगे. विद्यालयों की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही परिवहन सुविधा में वाहनों में समुचित शारीरिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी और वाहनों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा. प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति शत-प्रतिशत होगी.

इन चीज़ों की नहीं होगी अनुमति

अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में प्रार्थना, सामूहिक गतिविधियां, खेलकूद, स्विमिंग पूल आदि गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी. किसी भी स्थिति में विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित न हों इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा. शिक्षण सत्र के आरंभ और संचालन के लिए यह निर्देश सभी जिलों के कलेक्टर, सभी जिला शिक्षा अधिकारी और सभी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में विकास की प्रक्रिया को तेज किया

बिहार में आम लोगों को फ्री में दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, इन चुनावी वादों को भी पूरा करेगी नीतीश सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget