एक्सप्लोरर

आज बैंकिंग कामकाज रहेंगे ठप, हड़ताल पर होंगे 10 लाख सरकारी कर्मचारी

हड़ताल का आह्वान अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ यूनियनों ने युनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू के झंडे तले किया है.

नई दिल्ली: मंगलवार यानी आज देश भर में सरकारी बैंकों की करीब डेढ़ लाख शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा. क्योंकि इन शाखाओं में काम करने वाले करीब 10 लाख अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल की वजह से बैंक जाकर पैसा जमा कराना, ड्रॉफ्ट बनवाना जैसे काम तो नहीं हो पाएंगे. लेकिन बैंक प्रबंधन का कहना है कि एटीएम को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं, क्योंकि उसमें पर्याप्त पैसा मुहैया कराने का इंतजाम किया गया है. दूसरी ओर ऑनलाइन बैंकिंग पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा. उधर, प्रमुख निजी बैंक जैसे आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं.

हड़ताल का आह्वान अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ यूनियनों ने युनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू के झंडे तले किया है. यूएफबीयू की चेतावनी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वो अक्टूबर-नवबंर में दो दिनों की हड़ताल करेंगे. इसके पहले 15 सितम्बर को दिल्ली में बड़ी रैली निकाली जाएगी.

बैक यूनियनों की 17 मांगों हैं. इनमें मुख्य रुप से शामिल हैं:

  1.  सरकारी बैंकों का निजीकरण बंद किया जाए 
  2.  बैंकों के विलय पर रोक लगे 
  3. कंपनियों के फंसे कर्ज को बट्टे खाते में नहीं डाला जाए 
  4. जानबुझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों को अपराधी करार दिया जाए 
  5. फंसे कर्ज की वसूली पर संसदीय समिति की सिफारिशों पर अमल किया जाए
  6. फंसे कर्ज के लिए बैकों में शीर्ष पर बैठे लोगों की जवाबदेही तय की जाए 
  7. बैंक बोर्ड ब्यूरो रद्द किया जाए 
  8. जीएसटी के नाम पर सर्विस चार्ज नहीं बढ़ाय. 
  9. नोटबंदी की लागत की भरपाई की जाए 
  10. सभी स्तर पर पर्याप्त संख्या में नई नियुक्ति की जाए

यूनियन पदाधिकारिय़ों का कहना है कि बैंकिंग उद्योग की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं. इनका आरोप है कि खतरनाक स्तर पर जा पहुंचे फंसे कर्ज से निबटने के लिए उचित कदम के बजाए सरकार अलग-अलग कानूनी रास्ते अपनाने में जुटी है जिससे बैकों का बैलेंस शीट साफ तो हो जाएगा, लेकिन इसका बोझ खुद बैंकों की उठाना पड़ेगा. दूसरी ओऱ बैंकों को पर्याप्त पूंजी मुहैया नहीं करायी जा रही.

यूनियन का आरोप है कि बड़ी कंपनियों के फंसे कर्ज का बोझ आम लोगों पर विभिन्न सेवाओं पर बढ़े हुए सर्विस चार्ज और बचत खाते पर ब्याज में कमी के तौर पर डाला जा रहा है. भारतीय स्टेट बैंक का जिक्र करते हुए बैंक यूनियनों ने कहा है कि बचत खाते पर ब्याज की दर में कमी से उसे 4400 करोड़ रुपये का फायदा होगा, लेकिन एसबीआई ने ये ब्यौरा नहीं दिया कि बट्टे खाते में फंसे कर्ज डालने से उन्हें क्या नुकसान हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
ममता के करीबी मदन मित्रा ने बदला पाला तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'उनके जाने से...'
आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता
आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget