एक्सप्लोरर

जानिए- सबसे भ्रष्ट विभाग कौन, भ्रष्टाचार में किस विभाग की कितनी है हिस्सेदारी,

भ्रष्टाचार को लेकर सर्वे में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. 2019 के सर्वे में हर दो भारतीयों में से एक को रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ा. सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार संपत्ति रजिस्ट्रेशन और भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर पाये गये.

नई दिल्ली: सरकारी विभागों में रिश्वत की हकीकत से किसी को इनकार नहीं. बिना रिश्वत दिए सरकारी फाइलें या तो सरकती नहीं, या फिर उनमें त्रुटियां निकालकर ठिकाने लगा दी जाती हैं. लेकिन रिश्वत देने पर सारा काम आसान हो जाता है. हमारे समाज में पैठ बनाए रिश्वत को लेकर 2019 में सर्वे किया गया. ‘लोकल सर्किल एंड ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया’ के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पचास फीसद से ज्यादा भारतीयों ने माना कि उन्हें सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी. और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भू, राजस्व, रजिस्ट्रेशन से संबंधित मामलों में है.

दो में से एक भारतीय को देनी पड़ी रिश्वत

संस्था की तरफ से कराये गये सर्वे में बीस राज्यों के 1.9 लाख लोगों को शामिल किया गया था. जिन्होंने माना कि रिश्वत से सरकारी काम का कराना आसान हो जाता है. उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया. राजस्थान में 10 लोगों में से 7 लोगों ने माना कि उन्हें रिश्वत देनी पड़ी. जबकि केरल में 10 में से 1 को रिश्वत देने की नौबत आई. 2019 के सर्वे में 11 राज्यों में संपत्ति रजिस्ट्रेशन या भूमि विवाद से संबंधित मामलों में भ्रष्टाचार टॉप पर था. जबकि 6 राज्यों में पुलिस विभाग को सबसे भ्रष्ट विभाग पाया गया. वहीं मध्य प्रदेश में म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन सबसे ज्यादा भ्रष्ट महकमा रहा.

रिश्वतखोरी के मामले में विभागों की हिस्सेदारी

संपत्ति रजिस्ट्रेशन और भूमि विवाद की 26 फीसद, पुलिस महकमे की हिस्सेदारी 19 फीसद, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की हिस्सेदारी 13 फीसद, ट्रांसपोर्ट विभाग की हिस्सेदारी 13 फीसद, टैक्स विभाग 8 फीसद, बिजली बोर्ड 3 फीसद

अन्य 13 फीसद और 5 फीसद जल विभाग की हिस्सेदारी रही. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल रिश्वतखोरी में गिरावट दर्ज की गई. 2018 में 51 फीसद लोगों ने माना था कि उन्हें रिश्वत देनी पड़ी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
IAF प्रमुख ने 'तेजस' में भरी आखिरी उड़ान, रिटायरमेंट से पहले 'तरंग-शक्ति' में लिया हिस्सा
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget