एक्सप्लोरर
एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
लोकसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा कि अभी तक पार्टी ने इंदौर से कैंडिडेट घोषित नहीं किए हैं. यह अनिर्णय की स्थिति है.

1. एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर, भ्रष्टाचार, कांग्रेस, महागठबंधन, कश्मीर सहित कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने दावा किया कि देश में प्रो कंबेंसी की लहर है. कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शॉर्टकट से सत्ता पाना चाहती है.https://bit.ly/2K9FLAq 2. लोकसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा कि अभी तक पार्टी ने इंदौर से कैंडिडेट घोषित नहीं किए हैं. यह अनिर्णय की स्थिति है. संभव है कि पार्टी को यहां से कैंडिडेट घोषित करने में संकोच है, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर रही हैं.https://bit.ly/2TZxmz8 3. लालू यादव ने अपनी बायोग्राफी 'गोपालगंज टु रायसीना: माई पॉलिटिकल जर्नी' में लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होने के छह महीने बाद फिर से लौटना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. इस पर प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा है कि लालू का आरोप पूरी तरह से निराधार है. किसी भी नेता पर ऐसा आरोप लगाना उनकी ओछी मानसिकता है.https://bit.ly/2TVcxVy 4. बीजेपी 8 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी. https://bit.ly/2FPTNSe सोनिया गांधी 11 अप्रैल को रायबरेली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी से नामांकन दाखिल करेंगे. https://bit.ly/2HYMT0r 5. लालू यादव की जमानत याचिका पर 10 अप्रैल को सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की पीठ ने सीबीआई से इस संबंध में नौ अप्रैल तक जवाब देने को कहा है. https://bit.ly/2uOuHhC
और पढ़ें
Source: IOCL























