एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दो और बीजेपी ने एक सीट पर मारी बाजी

सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी के जीते हुए कैंडिडेट्स को बधाई देकर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर क्षेत्र की जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है.

नई दिल्लीः राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दो और बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की है. सहाड़ा व सुजानगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और राजसमंद सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के जीते हुए कैंडिडेट्स को ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने इसे अपनी सरकार पर जनता का भरोसा बताया है. 

कहां से कौन जीता?
सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज कुमार मेघवाल जीते. उन्हें 79,253 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी खेमाराम को 43,642 वोट मिले. सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी ने बीजेपी के डॉ. रत्नलाल जाट को 42,200 वोटों से हराया. गायत्री देवी को 81,700 (58.21%) और जाट को 39,500 (28.14%) वोट मिले. राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 5310 मतों से जीतीं. दीप्ति को 74,704 (49.74 %) वोट और कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 69,394 (46.21%) वोट मिले.

यह रही खास बात
गौर करने वाली बात यह रही कि इन तीनों ही सीटों पर दिवंगत विधायकों के संबंधी जीते हैं. सुजानगढ़ सीट से जीते मनोज कुमार, दिवंगत विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल के बेटे हैं. सहाड़ा सीट से जीतीं गायत्री देवी इसी सीट से दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी और राजसमंद सीट से जीती दीप्ति माहेश्वरी दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी हैं. भंवरलाल मेघवाल, कैलाश त्रिवेदी और किरण माहेश्वरी का निधन होने के कारण ही यह तीनों सीटें खाली हुई थीं.

सीएम गहलोत ने दी बधाई
मुख्यमंत्री गहलोत ने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'सहाड़ा (भीलवाड़ा) से कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री देवी और सुजानगढ़ (चूरू) से मनोज मेघवाल को विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राजसमंद उपचुनाव भी सभी ने एकजुट होकर लड़ा और यहां भाजपा की जीत का अंतर बेहद सामान्य रहा है.'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर क्षेत्र की जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है और विकास की कड़ी-से कड़ी जोड़ी है. इसके लिए मैं मतदाताओं के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई देता हूं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget