एक्सप्लोरर

विशाखापट्टनम: प्लास्टिक कंपनी में गैस लीक ने ली आठ की जान, पीएम मोदी ने आंध्र सीएम से की बात

विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम में स्थित एलजी पॉलिमर कंपनी से जहरीली गैस के रिसाव का मामला सामने आया है. आसपास इलाके को प्रशासन ने खाली करवा लिया है.

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित एक प्लास्टिक कंपनी में गैस लीकेज ने आठ लोगों की जान ले ली है. विशाखापत्तनम के आरआर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर कंपनी में गैस लीकेज के बाद एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई है. गैस लीकेज होने से पूरे शहर में तनाव का माहौल है. प्रशासन ने आसपास के गांवों का खाली करा दिया है. एलजी पॉलिमर कंपनी के तीन किलोमीटर के दायरे में गैस रिसाव का असर देखा जा रहा है.

इसमें एक से डेढ़ किलोमीटर में बहुज ज्यादा असर हुआ है. लोगों को आंखों में जलन और सांस की परेशानी हो रही है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच कर गैस रिसाव पर काबू पा लिया है. इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है. घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है. पुलिस अधिकारी लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने की अपील कर रहे हैं. हालांकि, गैस लीकेज के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

पीएम ने कहा- अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टम की घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है. प्रधानमंत्री ने सुबह 11 बजे इस घटना को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की बैठक भी बुलाई है. उन्होंने लिखा कि गृहमंत्रालय और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी इस माले पर नजर रख रही हैं. प्रधानमंत्री ने इस मामले को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के साथ भी बात की है. प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर पीएम ने ट्विटर पर लिखा, ''मैंने विशाखापट्टनम की स्थिति को लेकर गृहमंत्रालय और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों से बात की जो स्थिति पर नजर रख रहे हैं. मैं सभी की सुरक्ष और अच्छे होने की कामना करता हूं.''

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस मामले में ट्वीट कर संवेदना जाहिर की है. उन्होंने लिखा, ''विशाखापट्टनम में एक निजी गैस कंपनी में रिसाव में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. इस अभूतपूर्व और दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने सैकड़ों लोगों को प्रभावित किया है.''

ये भी पढ़ें-

मजदूर यूनियन के साथ बैठक में सरकार ने कहा - प्रवासी मज़दूरों से यात्रा के लिए नहीं लिया गया कोई किराया बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में आज कार्यक्रम, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget