एक्सप्लोरर

सेना में आधी आबादी: पहले आर्मी बोर्ड ने जारी किया परिणाम, 422 महिला अफसरों को मिला परमानेंट कमीशन

• चयन बोर्ड के रिजल्ट के मुताबिक, 57 महिला अधिकारी जिन्हें स्थायी कमीशन के लिए फिट पाया गया था, उन्होंने इसे नहीं लेने का विकल्प चुना है. • 68 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन नहीं दिया गया है उन्हें पेंशन के साथ सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा.

गुरुवार को भारतीय सेना ने महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन देने के लिए बनाए गए पहले बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया. रिजल्ट के मुताबिक सेना में स्थायी कमीशन देने के लिए 615 महिला अफसरों पर विचार किया गया था जिनमें से 422 फिट पाई गईं.

सेना ने नंबर 5 सेलेक्शन बोर्ड का किया था गठन

सेना ने नंबर 5 सेलेक्शन बोर्ड का गठन किया था. इसकी कार्रवाई 14 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी, ताकि शॉर्ट कमीशन वाली महिला अधिकारियो को स्थायी कमीशन दिया जा सके. ऐसा फरवरी में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद किया गया है, जिसमें आर्मी को यह निर्देश दिया गया था कि वह सभी योग्य शार्ट सर्विस कमिशन वाली महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन में शामिल करे. पांच सदस्यीय बोर्ड में आर्मी मेडिकल कोर की एक  महिला ब्रिगेडियर भी शामिल थीं.

57 महिला अफसरों ने स्थायी कमीशन न लेने का विकल्प चुना

चयन बोर्ड के रिजल्ट के मुताबिक, 57 महिला अधिकारी जिन्हें स्थायी कमीशन के लिए फिट पाया गया था, उन्होंने इसे नहीं लेने का विकल्प चुना है. वहीं अठसठ महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन नहीं दिया गया है उन्हें पेंशन के साथ सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा.

वहीं स्थायी कमीशन के लिए अनुशंसित नहीं किए गए कुल 106 अधिकारियों को पेंशन हासिल करने के लिए 20 साल की सेवा करने और फिर सर्विस से मुक्त करने की अनुमति दी जाएगी. कुल 42 अधिकारियों ने एक अस्थायी निम्न मेडिकल कैटेगरी के चलते अपनी उम्मीदवारी स्थगित कर दी है. हालांकि उन्हें कुछ समय भी दिया गया है. वहीं अपेक्षित मेडिकल डॉक्यूमेंट्स न मिलने की वजह से 6 अधिकारियो के रिजल्ट रोक दिये गए हैं, जबकि प्रशासनिक आधार पर 40 अधिकारियो के परिणाम रोके गए हैं.

कई महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन नहीं दिया गया

ऐसी कई महिला अधिकारी भी हैं जिन्हें स्थायी कमीशन नहीं दिया गया है और उन्हें शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत अपनी नियुक्ति की शर्तों को पूरा करने के बाद निकट भविष्य में सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा. जिन महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन के लिए चुना गया है, वे इंजीनियर, सिग्नल, इंटेलिजेंस कोर, आर्मी एयर डिफेंस, आर्मी एविएशन कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स, आर्मी सर्विस कॉर्प्स और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शाखाओं से संबंधित हैं.

स्थायी कमीशन क्या है?

आर्मी में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले 14 साल तक शॉर्ट सर्विस कमीशन में सेवा दे चुके पुरुषों को ही स्थायी कमीशन का विकल्प मिलता था, लेकिन सेना में सर्विस दे रही महिलाएं इस विकल्प से वंचित थी. वहीं वायुसेना और नौसेना में महिला अफसरों को स्थायी कमीशन पहले से ही मिल रहा है. गौरतलब है कि आर्मी में शॉर्ट सर्विस कमीशन में महिलाएं 14 साल की सर्विस के बाज सेवानिवृत्त कर दी जाती हैं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब वे स्थायी कमीशन के लिए आवेदन कर सकती हैं. जो महिला अफसर सेलेक्ट होती हैं वे आगे सर्विस जारी रख सकती हैं. वे सर्विस पूरी होने पर रैंक के हिसाब से ही रिटायर होंगी.

ये भी पढ़ें

नगरोटा एनकाउंटर में पाकिस्तान को लेकर बड़ा खुलासा, देश में कोरोना के केस 90 लाख के पार | बड़ी खबरें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'बिहार में 'लव जिहाद' पर बनेगा कानून', ये राज्य भी बनाएंगे कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर
एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - दोपहर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget