एक्सप्लोरर

मुंबई में ड्रग केस की जांच कर रही NCB की बिल्डिंग में लगी आग

मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है. बता दें कि इसी बिल्डिंग में एनसीबी का दफ्तर भी है जो बॉलीवुड में ड्रग्स केस की जांच कर रही है.

मुंबई:  दक्षिण मुंबई की जिस एक्सचेंज बिल्डिंग में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का दफ्तर है वहां सोमवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई. इस हादसे में एनसीबी के अधिकारी बाल बाल बचे. फायर ब्रिगेड ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया और उसे इमारत के बडे हिस्से में फैलने से रोक दिया.

मुंबई में एनसीबी के उप निदेशक मुथा अशोक जैन के मुताबिक दोपहर के वक्त जब वे इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने दफ्तर में मौजूद थे तो अचानक वहां धुआं फैलने लगा. पहले उन्हें लगा कि एयरकंडीशनिंग मशीन में आग लगी है लेकिन जल्द ही सहकर्मियों ने बताया कि उनके दफ्तर के ठीक नीचे, दूसरी मंजिल पर आग की चपेट में आ गई है. जैन ने तुरंत इसके बाद अपने दफ्तर की बिजली का मेन स्विच बंद किया और सभी कर्मचारियों को फायर ड्रिल के मुताबिक तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया. ड्रग्स के मामले में पकडे गये आरोपियों को भी तुरंत इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया.

जब जैन से पूछा गया कि रिया चक्रवर्ती से जुडे मामले कि किसी फाईल को नुकसान तो नहीं हुआ तो उन्होने कहा- 'हमारी जान का बचना जरूरी था. किसी फाईल को नुकसान नहीं हुआ है. आग दूसरी मंजिल पर लगी थी और हमारा दफ्तर तीसरी मंजिल पर है. दूसरी मंजिल पर भारत सरकार का पे एंड अकाउंट्स का दफ्तर है जहां कुछ मरम्मत का काम हो रहा था तब आग लगी'. करीब आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया. बता दें कि एनसीबी इन दिनों लगातार बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट की जांच कर रही है. इसमें कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आया है. सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर जैसे मशहूर चेहरे जांच के घेरे में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget