एक्सप्लोरर

बिहार में डायन बताकर बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाया, 1 गिरफ्तार

पटना : बिहार में पूर्णिया जिले के मोहनपुर सहायक थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है. यहां गांव के लोगों ने एक वृद्ध महिला को डायन बताकर जिंदा जलाकर मार डाला. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भीम कुमार की सोमवार को सांप के काटने से मौत हो गई थी

पुलिस के अनुसार, कांप गांव के रहने वाले चिकरु महलदार के 12 वर्षीय बेटे भीम कुमार की सोमवार को सांप के काटने से मौत हो गई थी. चिकरु के परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस की ही 80 वर्षीया महिला रामवती देवी के कारण ही भीम की मौत हुई.

यह भी पढ़ें : जोधपुर : पेड़ काटने का विरोध कर रही युवती को दरिंदों ने जिंदा जलाया, इलाके में खौफ

परिजनों ने रामवती पर बच्चा को जिंदा करने का दवाब बनाया

आरोप है कि अंधविश्वास में परिजनों ने रामवती पर बच्चा को जिंदा करने का दवाब बनाया. रामवती जब बच्चा जिंदा करने को तैयार नहीं हुई, तब सोमवार की रात करीब 12 बजे चिकरु महलदार सहित उसके घर के अन्य लोगों ने महादलित महिला रामवती देवी को घर से खींचकर पहले तो उनकी जमकर पिटाई की.

डायन होने का आरोप लगाते हुए मिट्टी का तेल डाल कर उन्हें जला दिया

इसके बाद फिर उन पर डायन होने का आरोप लगाते हुए मिट्टी का तेल डाल कर उन्हें जला दिया. इस घटना में रामवती की मौत हो गई. मोहनपुर सहायक थाना के प्रभारी राजकिशोर मंडल ने मंगलवार को बताया कि मृतका की बहू कविता देवी के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी मोहनपुर थाना में दर्ज कर ली गई है.

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा : 'निंदा' के बाद भी नहीं मान रहे लोग, अब नाइजीरियाई लड़की को टैक्सी से उतार पीटा

इसमें चिकरु सहित छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है

इसमें चिकरु सहित छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने चिकरु को गिरफ्तार कर लिया है औक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget