दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के घर चोरी, सत्येंद्र जैन बोले- 'चोरों को नहीं है दिल्ली पुलिस का डर'
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर चोरी की घटना सामने आई है. हालांकि, जिस घर में चोरी हुई है वहां वह रहते नहीं है. दिल्ली पुलिस ने मामले पर एफआईआर दर्ज कर लिया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के सरस्वती विहार स्थित आवास में रविवार को चोरी की घटना हुई है. इस संबंध में सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है. बता दें कि सत्येंद्र जैन अपने सरकारी आवास में रहते हैं और उनका यह आवास पिछले छह महीनों से खाली था. घटना के बारे में सत्येंद्र जैन को पड़सियों ने सूचना दी. घर में चोरी के बाद सत्येंद्र जैन ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का भय चोरों के मन से खत्म हो गया है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने चोरी की घटना के बाद कहा, “सरस्वती विहार इलाके स्थित मेरे घर में चोरी. सभी मंजिलों पर घंटों सघन तलाशी हुई. समाज विरोधी तत्वों और चोरों को दिल्ली पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है.”
Theft in my house at Saraswati Vihar. All floors searched thoroughly for hours. Anti social element and thieves have no fear of @DelhiPolice . pic.twitter.com/1JBkaa25NL
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) September 22, 2019
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि एक टीम स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर जांच के लिये गई है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के घर से बाथरूम और किचन के सामान के साथ महंगे शो केसेस भी गायब मिले.
यह भी पढ़ें-
Howdy Modi: ट्रंप ने मोदी को बताया ‘वफादार दोस्त’, कहा- वह भारत में शानदार काम कर रहे हैं
























