एक्सप्लोरर

रेप के आरोपी दाती महाराज पर कसा शिकंजा, पीड़िता को राजस्थान ले जा सकती क्राइम ब्रांच

दाती महाराज दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक हैं. इनपर रेप का आरोप लगा है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली:  रेप के आरोप में घिरे कथित संत दाती महाराज पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का शिकंजा कसता नजर आ रहा है.  पुलिस ने बीती रात दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में मंदिर और शनि धाम आश्रम की तलाशी ली. कल तलाशी अभियान के दौरान पीड़ित युवती पुलिस के साथ रही और ये तलाशी अभियान करीब ढाई घंटे तक चला. राजस्थान स्थित आश्रम में जाने की तैयारी कर रही है पुलिस वहीं पुलिस अब दाती महाराज के राजस्थान स्थित आश्रम में जाने की तैयारी कर रही है, जिससे दाती के खिलाफ ठोस सबूत इकठ्ठा किया जा सके और जांच आगे बढ़ाई जा सके. दाती महाराज पर रेप के आरोप लगाने वाली पीड़ित युवती ने कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. साथ ही पीड़ित के पिता ने पुलिस जांच पर पूरा भरोसा जताया है. पीड़िता साल 2008 में मेरे आश्रम में आईदाती महाराज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में दाती महाराज ने कहा, ‘’मुझे सचिन जैन ने पीड़िता के नाम पर बर्बाद करने की धमकी दी थी. पीड़िता साल 2008 में मेरे आश्रम में आई थी और मैंने उसे पहले बीसीए करवाया फिर जोधपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भेजा. इतना ही नहीं पीड़िता को अजमेर में मैंने एमसीए भी करवाने भेजा था.’’ 2016 से पीड़िता और उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं- दाती महाराज उन्होंने आगे कहा, ‘’पीड़िता मेरी बेटी है और अप्रेल 2016 के बाद मेरा उससे या उसके परिवार से कोई सम्पर्क नहीं हुआ है. पीड़िता ने जिन तारीख़ों के बारे में लिखा है, उन तारीखों के बारे में मैं मेरा कार्यक्रम बनाने वाले लोगों से पूछूंगा.’’ मेरे आर्थिक हालात ठीक नहीं- दाती महाराज जब दाती महाराज से पूछा गया कि आपके ऊपर संगीन आरोप लगे हैं. क्या आप अग्रिम ज़मानत या क़ानूनी मदद के लिए जाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘’मेरे आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन में कोशिश करूंगा.’’ बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. दाती महाराज देश से भाग न जाए, इसके लिए लुक आउट सर्कुलर जारी करने की भी तैयारी हो रही है. क्या है मामला? दाती महाराज दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक हैं. इनपर रेप का आरोप लगा है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जिस लड़की ने आरोप लगाया है वो माता-पिता की मौत के बाद सात साल की उम्र से दाती महाराज के पास रह रही थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget