एक्सप्लोरर

कोलकाता पुलिस ने पकड़ा 'आतंकी', मुर्शिदाबाद में छिपा बैठा था

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया है. गौरतलब है कि प. बंगाल में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और इस समय में यह गिरफ्तारी काफी संवेदनशील मानी जा रही है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया है. गौरतलब है कि प. बंगाल में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और इस समय में यह गिरफ्तारी काफी संवेदनशील मानी जा रही है. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने यह गिरफ्तारी की है.

पुलिस ने बताया है कि आरोपी पाकिस्तानी आतंकी है. अभी उससे पूछताछ हो रही है और उसकी पहचान को लेकर दस्तावेज भी देखे गए हैं. बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ है.

पुलिस ने बताया कि वह बांग्लादेश से सटे भारत के जिले मुर्शिदाबाद में रह रहा था. उसे वहीं से गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस का कहना है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है. इसी कारण इस मामले में जांच लगातार की जा रही है.

एक खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ ने जाल बिछाकर उसे पकड़ा है. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले इसी जिले से एनआईए ने एक कुख्यात आतंकी संगठन के मॉड्यूल का भांडा फोड़ किया था. इसमें आधा दर्जन आतंकी गिरफ्तार हुए थे.

एजेंसी का दावा था कि ये आतंकी भिन्न शहरों में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे. इस बीच इस मुद्दे पर राजनीति भी काफी गरम है. क्योंकि, प. बंगाल में जल्द ही चुनाव होने हैं और वहां एक के बाद एक गिरफ्तारियां चुनावी बहस का मुद्दा बन सकती हैं.

इधर कोलकाता पुलिस का दल लगातार एजेंसियों के संपर्क में है. मुर्शिदाबाद इस समय काफी संवेदशील इलाका बना हुआ है. पुलिस कई लोगों से इस बारे में पूछताछ कर रही है. साथ ही जल्द ही कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया जा सकता है.

अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच जारी है ऐसे में अन्य जानकारियों से लिए इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: 

सेकेंड हैंड गाड़ी बेचने के लिए बुलाया, फिर बना ली अश्लील वीडियो

खुद नशा किया फिर उड़ा दी पूरी मुंबई पुलिस की नींद, बम की झूठी कॉल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget