एक्सप्लोरर

रात के अंधेरे में अपने ही परिवार पर किया हथौड़े से हमला, मां-भाई की जान ले ली

राजस्थान के अजमेर में एक दिल दहलादेने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. यहां एक शख्स ने अपनी मां और भाई की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी

जयपुर: राजस्थान के अजमेर में एक दिल दहलादेने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. यहां एक शख्स ने अपनी मां और भाई की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी. इसके साथ ही उसने पिता और अन्य तीन भाईयों के हत्या का प्रयास भी किया. शोर सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए जिससे उनकी जान बची. आरोपी का नाम अमरचंद्र बताया जा रहा है.

परिवार फर्नीचर बनाने का काम करता है

पुलिस के अनुसार परिवार फर्नीचर बनाने का काम करता है. मां-बाप तो गांव में ही रहते हैं जबकि भाई परिवार संग गांव आए हुए थे. बुधवार की रात को ही आरोपी के सिर पर जैसे खून सवार हो गया. उसने पहले फ्यूज निकालकर घर की बिजली गुल कर दी. इसके बाद एक एक कर के परिजनों के सिर पर हथौड़ा मारने लगा. बचाने के लिए अन्य परिजन दौड़े तो उसने उनपर भी हमला कर दिया.

घर में काफी शोरशराबा हुआ तो आसपास के लोग भी वहां आ गए. बताया जा रहा कि रात के खाने तक कोई समस्या नहीं थी. सभी ने खाना खाया था और सोने गए हुए थे. किसी पड़ोसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि कोई बड़ा विवाद तो परिवार के में हुआ ही नहीं था. तो आखिर इतनी बड़ी वारदात का कारण क्या बना ? इस घटना में एक 22 साल का भाई और आरोपी की मां की जान चली गई.

शुरूआती जांच में परिवारिक कलह लग रहा है

पुलिस अब यह जांचने में लगी है कि आखिर ऐसा क्या कारण आ गया कि उसने अपने पूरे परिवार को ही खत्म करने की ठान ली. हालांकि, शुरूआती जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है. अन्य जानकारों से भी बातचीत की जा रही है.

आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जो लोग परिवार में बचे हैं उनको भी गंभीर चोटें आई हैं. कई अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. अब देखना यह है कि क्या कारण निकल कर सामने आ रहा है. पूरे इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है. आरोपी फरार है इसलिए लोग और भी डरे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: 

फिल्मी कहानी जैसी है जोधपुर जेल ब्रेक की घटना, असल में अपनों ने ही झोंकी 'धूल'

अनजान ने निकाल दिया जाली ट्रांसफर आर्डर, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget