एक्सप्लोरर

अनजान ने निकाल दिया जाली ट्रांसफर आर्डर, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक फर्जी ट्रांसफर आर्डर ने हड़कंप मचा दिया है. शिक्षा विभाग के अवर सचिव के नाम से यह ट्रांसफर आर्डर शिक्षकों और क्लर्क के पांस पहुंच गया था

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक फर्जी ट्रांसफर आर्डर ने हड़कंप मचा दिया है. शिक्षा विभाग के अवर सचिव के नाम से यह ट्रांसफर आर्डर शिक्षकों और क्लर्क के पांस पहुंच गया था. लेकिन जब इसकी भनक अवर सचिव को मिली तो उनके भी होश उड़ गए. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और लिखित शिकायत कर दी.

अधिकारी ने बताया कि किसी अनजान शख्स ने 30 मार्च को यह आदेश जारी किया था. इसमें कई नामों को शामिल किया गया है. साथ ही अधिकारी के नाम के साथ जाली हस्ताक्षर भी किए हुए हैं. विभाग की ओर से बताया गया है कि यह आदेश पूरी तरह से जाली है. इसके बाद पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है.

गौरतलब है कि इस जाली विभागीय ट्रांसफर आर्डर में नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर से लेकर राज्य की राजधानी तक शामिल है. शिक्षा के विभाग ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है. अब इस मामले में पुलिस को जांच सौंपी गई है. पुलिस ने अलग-अलग सूत्रों के जरिए जांच शुरू कर दी है.

खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के तमाम मंत्रालयों में इस तरह के फर्जी ट्रांसफर आर्डर का खेल चलता है. इसमें शिक्षा विभाग, वन विभाग और सामान्य प्रशासन मुख्य रहते हैं. यही नहीं कई बार तो ऐसा होता है कि जाली कागज के साथ ही लोग ज्वाईन करने भी चले जाते हैं. इसके लेकर कई बार विवाद भी होता आया है.

कुछ ही दिनों में सरकारी ट्रांसफर के आदेश भी निकलने हैं और ठीक उसके पहले ही इस तरह का आदेश जारी हो गया है. कई मामलों को तो लेकर लोग अदालत में भी चले गए हैं. जानकारों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है. क्योंकि ट्रांसफर कराने वाले दलाल भी काफी सक्रिय हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 

मासूम बच्चों के सामने कर दिया कत्ल, महिला पर चाकू से किए 10 वार

एमपी: सात साल बाद मिलीं चार 'लापता' बच्चियां, DNA टेस्ट मैच के बाद पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget