एक्सप्लोरर

विश्वविद्यालय में छेड़खानी से त्रस्त छात्रा हुई बेहोश, विरोध जताने पर भाई को भी पीटा

घटना बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की बताई जा रही है. यहां परिसर में मंगलवार को कुछ मनचले छात्रों ने एक शोध छात्रा के साथ छेड़खानी की. इसके बाद जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसकी खूब पिटाई कर दी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसे इतना परेशान किया कि वह बेहोश हो गई. इसके साथ ही जब पीड़िता के भाई ने इसका विरोध जताया तो बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी.

घटना बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की बताई जा रही है. यहां परिसर में मंगलवार को कुछ मनचले छात्रों ने एक शोध छात्रा के साथ छेड़खानी की. इसके बाद जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसकी खूब पिटाई कर दी. छात्रा छेड़खानी की घटना को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेहोश होकर गिर गई.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए. इस बीच आनन-फानन में दोनों भाई-बहन को पहले हेल्थ सेंटर ले जाया गया औऱ वहां से उन्हें लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया. छात्रा ने पुलिस को लिखित बयान दिया और इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मनचलों की तलाश शुरू कर दी है.

शिकायत के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे छात्रा अपने भाई के साथ अपने विभाग की तरफ जा रही थी. उसका भाई भी विश्वविद्यालय का ही छात्र है. रास्ते में वहां कुछ छात्र पहले से मौजूद थे और उन्होंने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. भाई ने इसका विरोध किया तो उसे घेर लिया गया और इतना पीटा गया कि उसकी नाक से खून निकल आया.

इस बीच दो छात्रों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ कर रही है. साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेने का दावा किया है. कहा गया है कि घटना पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से छात्रों में काफी रोष है साथ ही अभिभावक भी काफी नाराज हैं. पुलिस जांच में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें: 

शराब बेचने वाले माफिया ने की सिपाही की हत्या, दारोगा को भाला मारकर किया घायल

दो रुपए के झगड़े में कर दी हत्या, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget