एक्सप्लोरर

दिल्ली में हनी ट्रैप मामला: रोहिणी के बिल्डर को फंसाकर वसूले 17 लाख रूपये, दो गिरफ्तार

कुछ लोगों ने रोहिणी में एक बिल्डर को फ्लैट दिखाने के बहाने पहले नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर नशे के हालत में एक लड़की के साथ उसकी वीडियो बना ली. इसके बाद उन्होनें बिल्डर को डरा धमकाकर 17 लाख रूपये की उगाही की.

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है. कुछ लोग इलाके के नामी बिल्डर्स और दूसरे लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों की उगाही करते थे. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने कई लड़कियों और दूसरे आरोपियों की तलाश जारी रखी है. आरोप है कि इन लोगों ने रोहिणी में एक बिल्डर को फ्लैट दिखाने के बहाने पहले नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर नशे के हालत में एक लड़की के साथ उसकी वीडियो बना ली. इसके बाद वीडियो दिखाकर बिल्डर को डराया धमकाया और उससे 17 लाख रूपये  की उगाही की. इस मामले में अब और भी कई पीड़ित सामने आ रहे हैं.

आरोपियों का नाम ललित कुमार और गौरव त्यागी है. इन दोनों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया था. ये लोग भोले भाले लोगों को किसी फ्लैट में ले जाते थे और उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे. इसके बाद वे उस शख्स का किसी लड़की के साथ वीडियो बनाते थे और फिर उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते थे. ये लोग पीड़ित शख्स को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देते थे. डर के मारे पीड़ित इनको मोटी रकम देकर अपनी जान छुड़ाते थे.

इसी तरह इन लोगों ने रोहिणी के एक नामी बिल्डर को फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाया और उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. जैसे ही इस बिल्डर ने कोल्ड्रिंग पी तो वो बेहोश होने लगा. 10 से 15 मिनट बाद जब बिल्डर को होश आया तो उसने देखा कि वह नग्न हालत में है और उसके बगल में एक लड़की है. लड़की रो रही थी और उसके मां-बाप भी साथ में थे जिनका कहना था कि इस लड़की के साथ आपने गलत काम किया है. वीडियो दिखाकर इन्होंने बिल्डर को डराया और उससे 17 लाख रूपये वसूल लिए.

इसके बाद पीड़ित बिल्डर ने पुलिस में इसकी शिकायत की. आला अधिकारियों ने इसकी जांच स्पेशल स्टाफ को सौंप दी. स्पेशल स्टाफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड ललित कुमार और दूसरे गौरव त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ में जो लड़कियां उनके साथ मिलकर इस गिरोह को अंजाम दे रही थी उनकी पहचान हो चुकी है जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए लोगों ने कबूल किया है कि उन्होंने 14 से 15 लोगों को इस तरह से हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों की उगाही की है. साथ में कुछ लड़कियां और महिलाएं भी इस ग्रुप में शामिल होती थीं जिनकी अभी तलाश जारी है. फिलहाल इन दोनों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया.

क्या है हनी ट्रैप?

असल में हनी ट्रैप के तहत किसी भी व्यक्ति/दुश्मन/शिकार से खुफिया जानकारी निकालने या ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता है. जासूसी एजेंसियां इसका इस्तेमाल करती रही हैं. खुफिया जानकारियां आदि निकालने के लिए लड़की या लड़के को शिकार के पास भेजा जाता है. हवस और भावनाओं का जाल बिछाकर शिकार को उसमें फंसाया जाता है. फिर फंस जाने के बाद उसका इस्तेमाल फंसाने वाला अपने हिसाब से करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget