एक्सप्लोरर

छात्रा ने लगाई फांसी, आत्महत्या के कारणों पर गहराया रहस्य जांच जारी

कुरुक्षेत्र में एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. वह बीएससी पहले साल की छात्रा थी. इस कदम के पीछे मानसिक तनाव को कारण बताया जा रहा है

चंडीगढ़: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. वह बीएससी पहले साल की छात्रा थी. इस कदम के पीछे मानसिक तनाव को कारण बताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है. यही कारण है कि पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले जांच पूरी करना चाहती है.

मृतिका के पिता सेक्टर तीन में चाय की दुकान चलाते हैं

छात्रा की उम्र करीब 18 साल थी. मृतिका के पिता सेक्टर तीन में चाय की दुकान चलाते हैं. साथ ही वहीं पर उनका निजी मकान भी है. बताया जा रहा है कि उसकी भाभी नीचे की मंजिल पर काम कर रही थी. पढ़ाई की बात कर के वह ऊपर गई थी. इसी बीच अचानक चीख सुनाई थी. जैसे ही परिजन ऊपर पहुंचे उनके होश उड़ गए. 

उसने चुन्नी के सहारे फंदा बनाया था और उसपर झूली हुई थी. आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और फिर नजीदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया. लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई. क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और मुआयना किया. 

कोई सुसाइड नोट नहीं, चर्चा है कि वह मानसिक तनाव में थी

बताया जा रहा है कि मौके से कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है लेकिन चर्चा है कि वह मानसिक तनाव में थी. हालांकि, सटीक कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों और उसके करीबियों से पूछताछ कर रही है. उसके कमरे आदि की तलाशी ली जा रही है.  वह पलवल राजकीय कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी. 

पुलिस का कहना है कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट आदि की जांच भी की जाएगी अगर उसने कोई प्रोफाइल आदि बना रखी हो. इसके साथ ही उसकी दोस्तों से भी पुलिस बातचीत का प्रयास कर रही है. कई बार दोस्तों को घर वालों से ज्यादा जानकारी होती है.

यह भी पढ़ें: 

पत्नी के 'आरोपों' से परेशान शख्स ने की खुदकुशी, वीडियो में पुलिस को भी कोसा

बहन की इजज्त पर आई आंच तो युवकों ने कर दी मनचले की हत्या, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget