एक्सप्लोरर

पत्नी के 'आरोपों' से परेशान शख्स ने की खुदकुशी, वीडियो में पुलिस को भी कोसा

राजस्थान के अजमेर में एक शख्स ने पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली. 26 साल के युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था और उसने पुलिस ने केस कर रखा था. आत्महत्या से पहले युवक ने सुसाइड वीडियो बनाया जो कि अब वायरल हो गया है

जयपुर: राजस्थान के अजमेर में एक शख्स ने पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली. 26 साल के युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था और उसने पुलिस ने केस कर  रखा था. आत्महत्या से पहले युवक ने सुसाइड वीडियो बनाया जो कि अब वायरल हो गया है. उसने आरोप लगाया है कि पुलिस भी उसे परेशान कर रही है. 

अपने गांव के पास के खेत में ही उसका शव मिला

अपने गांव के पास के खेत में ही उसका शव मिला था. इससे पहले बकायदे आरोपी ने कई मिनट का वीडियो बनाया है. इसमें उसने पुलिस के साथ ही सरकार को भी खूब कोसा है. साथ ही उसने उसके खिलाफ लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है. उसके अनुसार अब उसके पास दूसरा कोई रास्ता ही नहीं था. 

पुलिस ने बताया है कि जिस पत्नी पर उसने आरोप लगाया है वह असल में उसकी दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी. इसके बाद दूसरी पत्नी ने उस पर मारपीट और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया था. पुलिस का कहना था कि इसी मामले में उसे थाने बुलाय गया था. 

आरोपों की जांच होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा

अधिकारियों ने सफाई दी है कि उसे किसी तरह से परेशान नहीं किया गया था. इस प्रकार की शिकायतों में जो भी कानूनी प्रक्रिया होती है उसका पालन किया गया है. बहरहाल मृतक के आरोपों की जांच होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि असलियत क्या है और किसी प्रकार पुलिस ने उसे परेशान किया है. 

सुसाइड से ठीक पहले जो वीडियो बनाया गया है वह लोकल भाषा में है. उसमें उसने कहा है कि महिला की बात मानकर गलत केस दर्ज कर लिया जाता है. आदमी को डंडों से कूटते हैं और धमकिया देते हैं. उसमें बोला है कि ऐसे पुलिसवालों को मर जाना चाहिए साथ ही ऐसी सरकार को भी जो ऐसे पुलिसवालों को भर्ती करती है. 

यह भी पढ़ें: 

बहन की इजज्त पर आई आंच तो युवकों ने कर दी मनचले की हत्या, गिरफ्तार

बंद खातों में कर डाला 11 करोड़ का ट्रांजेक्शन, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget