एक्सप्लोरर

यूपी: कैंसर पीड़ितों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने कैंसर पीड़ितों का इलाज कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने कैंसर पीड़ितों का इलाज कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-20 थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने दो लाख 69 हजार रुपये नकद, नौ फोन, एक लैपटॉप, डोनेशन की रसीद की कॉपियां सहित कई अन्य चीजें बरामद की हैं.

एसएसपी लव कुमार ने शनिवार को बताया, "सेक्टर-20 थाना पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि सेक्टर-7 में कुछ लोग कैंसर पीड़ितों के उपचार कराने के नाम पर ट्रस्ट बनाकर लोगों से दान ले रहे हैं तथा करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को पुलिस ने सेक्टर-7 स्थित ट्रस्ट पर छापा मारा और मौके से सतेंद्र मोहन शर्मा, राहुल प्रताप व विकास अग्रवाल को गिरफ्तार किया."

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग वर्ष 2012 से अब तक लाखों लोगों से कैंसर पीड़ित बच्चों का उपचार कराने के नाम पर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा ले चुके हैं.

एसएसपी ने बताया कि जांच में यह पता चला कि इन लोगों ने कैंसर पीड़ितों के उपचार कराने के नाम पर ली गई रकम को निजी हित में उपयोग किया. इन्होंने मात्र तीन लाख रुपये एम्स में उपचार करा रहे कैंसर पीड़ित बच्चों को सहायता के लिए दिए.

उन्होंने बताया, "ट्रस्ट सेंटर को सीज कर दिया गया है तथा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग करोड़ों रुपये चंदे के रूप में इकट्ठा करने के बाद पीड़ित बच्चों को 50 हजार से 90 हजार रुपया तक ही उपचार के लिए देते हैं. इनके द्वारा चेक से, आरटीजीएस से तथा संस्था के कर्मचारियों द्वारा दान करने वाले के घर से जाकर पैसा लिया जाता है. दान देने वालों को यह लोग फर्जी रसीद भी देते हैं."

लव कुमार ने बताया कि जब इनके बैंक एकाउंट की जांच की गई तो अब तक पांच करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ. पुलिस अभी आगे की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget