एक्सप्लोरर

दर्दनाक: पिता ने बेटी को बेरहमी से पीटा, बेटियों के पैदा होने पर पीटने का आरोप

नई दिल्ली: एक तरफ देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम चल रही है. वहीं, बेटियों को अब भी उनके लड़की होने की सजा मिल रही है. राजधानी दिल्ली से एक ऐसा दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बेटी को उसका पिता सिर्फ इसलिए पीट रहा है. क्योंकि, उसे बेटियां पसंद नहीं है. दो बेटियों को जन्म देने वाली मां ने अपने पति और ससुराल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

बेटियों के पैदा होने पर पीटने का आरोप

घटना दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज की है. वीडियो में पिता एक लड़की को बेरहमी से पीट रहा है. लड़की का कहना है कि बचपन से ही वो और उसकी मां अपने पिता और बाबा-दादी के जुल्म का शिकार बनती रही है औऱ इसकी वजह सिर्फ ये है कि वो एक लड़की है.

पीड़ित लड़की का कहना है कि उसपर दादी-बाबा सब टांट कसते हैं. मम्मी को पापा और दादी मारते थे और साथ में मुझे भी मारते थे. पापा रात में लेट आते थे और वो मुझसे शराब पीने के लिए पानी मांगते थे.

बेटी होने पर अबॉर्शन करवाने का आरोप

बेटे की चाहत और बेटी पर जुल्म की ये दास्तान एक पढ़े लिखे परिवार की है. आरोपी पिता अमित मान खुद वकील है. वकील की पत्नी के मुताबिक कुछ समय पहले उसने ये वीडियो सिर्फ इसलिए बनाया जिससे वो इस पढ़े लिखे परिवार की हकीकत दुनिया के सामने रख सके. पीड़ित महिला के मुताबिक, 15 साल पहले उसकी शादी इस परिवार में हुई थी. उसकी 2 बेटियां है. इसी बात को लेकर पति और सास ससुर उसे प्रताड़ित करते हैं.

महिला ने पीएम से मदद की लगाई गुहार

पीड़ित महिला का आऱोप है कि वो कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी है. लेकिन उसका पति वकील होने का दबदबा दिखाकर मामले को आगे नहीं बढ़ने देता. इसीलिए वो अब प्रधानमंत्री से मदद की गुहार कर रही है. फिलहाल ये पूरा मामला महिला आयोग और डोमेस्टिक वायलेंस सेल के पास है. जबकि ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के मामले में अब नया विवाद शुरू, प्रशासन ने कहा- 'जिस भूमि पर…'
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के मामले में अब नया विवाद शुरू, प्रशासन ने कहा- 'जिस भूमि पर…'
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
तीस्ता के बहाने चिकन नेक के करीब बढ़ रहा चीन, भारत ने जताई चिंता तो अब आया ड्रैगन का जवाब
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के मामले में अब नया विवाद शुरू, प्रशासन ने कहा- 'जिस भूमि पर…'
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के मामले में अब नया विवाद शुरू, प्रशासन ने कहा- 'जिस भूमि पर…'
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा 
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
एयरफोर्स की महिला अधिकारियों के रिटायरमेंट पर लगी रोक, परमानेंट कमीशन विवाद में HC का बड़ा फैसला
'मोदी सरकार शायद ही बातचीत का रास्ता चुनेगी', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, जानें क्या बोले कमर चीमा
'मोदी सरकार शायद ही चुने बातचीत...', सुलह के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, क्या बोले डिफेंस एक्सपर्ट?
Tamil Nadu Politics:'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
'5 साल तो दूर...' विजय सरकार पर स्टालिन का सबसे बड़ा हमला, बोले- 3 से 6 महीने में हो सकता है खेल खत्म!
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Embed widget