एक्सप्लोरर

अलवर: उमर के परिवार का पोस्टमार्टम से इंकार, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

राजस्थान के अलवर में हुई उमर खान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है. उमर के परिवार का कहना है कि हत्या गौरक्षकों ने की है.

नई दिल्ली, जयपुर, अलवर: राजस्थान के अलवर में हुई उमर खान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में इनके साथ और कौन-कौन शामिल था. गौरतलब है कि उमर खान की हत्या उस वक्त हुई जब वह कुछ अन्य लोगों के साथ पिकअप गाड़ी में गौवंश लेकर जा रहा था. उसके परिवार का आरोप है कि हत्या गौरक्षकों ने की है.

क्या कहना है पुलिस का

पुलिस के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम भगवान गुर्जर और काला गुर्जर हैं. इनके साथ चार अन्य लोग भी शामिल थे जिनकी तलाश की जा रही है. इन लोगों ने पहले उमर की हत्या की और फिर उसके शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया.

अलवर: उमर के परिवार का पोस्टमार्टम से इंकार, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

परिवार का पोस्टमार्टम कराने से इंकार

उमर के परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है. परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता है तब तक वह पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे. परिवार का कहना है कि उमर कभी किसी भी रूप में गौतस्करी में शामिल नहीं था. उन्होंने कहा कि गौरक्षकों ने उमर के बच्चों को अनाथ बना दिया है.

गौतस्करी के आरोप

जिस पिकअप से गौवंशों को ले जाया जा रहा था उस पर मोटरसाइकिल के नंबर लिखे हुए थे. रामगढ़ विधायक ज्ञान देव आहूजा ने तो साफ कहा कि ये लोग गौतस्कर थे जो गायों की तस्करी कर रहे थे. सवाल इस बात से भी खड़े होते हैं कि उमर के साथी जावेद और ताहिर ने मौके से भागने के बाद पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी.

अलवर: उमर के परिवार का पोस्टमार्टम से इंकार, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

'गौरक्षक नहीं बदमाश थे'

जावेद और ताहिर ने एबीपी न्यूज़ के साथ बातचीत में कहा कि 9-10 की दरम्यानी रात लुटेरों ने उन पर हमला किया था. ये लोग 9 तारीख को गाय खरीदने के लिए जयपुर गए थे. वापस लौटते वक्त बदमाशों ने इन पर हमला किया और फायरिंग में उमर की मौत हो गई जबकि जावेद और ताहिर बच निकले. लेकिन उनके बयान के बाद सवाल ये है कि अगर वारदात लुटेरों ने की तो पिकअप को रास्ते पर ही क्यों छोड़ दिया? दूसरा सवाल ये कि आखिर घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर शव को क्यों रेलवे पटरी पर फेंका गया?

पुलिस भी सवालों के घेरे में

पुलिस ने गौतस्करी का मामला तो तुरंत दर्ज कर लिया था लेकिन हत्या का मामला दर्ज करने में पुलिस ने खासी देर लगाई. पुलिस ने जावेद और ताहिर से पूछताछ क्यों नहीं की जबकि वे लोग हादसे से साफ बच निकले? अगर उमर पर पहले से गौतस्करी के मामले दर्ज हैं तो पुलिस ने इस पर कोई जवाब अभी तक क्यों नहीं दिया?

अलवर: उमर के परिवार का पोस्टमार्टम से इंकार, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

घटना की आलोचना

कांग्रेस ने अराजकता के लिये राज्य सरकार को दोषी ठहराया है, और सामाजिक संगठनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और परिजनों के लिये मुआवजे की मांग की है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि राजस्थान में भीड़ द्वारा हिंसा एक आम बात हो गई है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये. इस मामले का हश्न पहलू खान के मामले जैसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि ऐसी घटनाओं को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल रही है, वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं.

ऐसी हत्याओं के मामले बढ़े

देश में 2014 के बाद से ऐसी हत्याओं के मामले बढ़े हैं. कई जगहों पर गौरक्षा के नाम पर लोगों का कत्ल कर दिया गया है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा था कि गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget