एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी दिल्ली के वार्ड अध्यक्ष ने कार में खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत

मृतक के भाई निशिल का कहना है कि पार्षद संदीप तंवर ने निशांत के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान चल रहे थे.

सोनीपत: दिल्ली के नारायणा स्थित वार्ड-2 से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निशांत तंवर ने दिल्ली-पानीपत हाईवे पर बहालगढ़ के पास अपनी कार में जहर खा लिया. लोगों ने उन्हें बेसुध हालत में देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचकर उनकी मौत हो गई. निशांत के परिजनों ने दिल्ली कैंट से पार्षद और पड़ोसी संदीप तंवर पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतक के भाई निशिल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला दरअसल, 12 सितंबर को निशांत तंवर और संदीप तंवर के बीच नारायणा में कथित रूप से हाथापाई हुई थी. इस मामले में संदीप तंवर ने निशांत के साथ ही उसके भाई और माता-पिता पर भी धारा-308 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. इस मुकदमे की जानकारी संदीप ने फेसबुक पर पोस्ट की थी, फेसबुक से ही निशांत को इस बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद से निशांत काफी परेशान चल रहे थे.

मृतक के भाई निशिल का कहना है कि पार्षद संदीप तंवर ने निशांत के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है. निशिल ने बताया, "15 सितंबर की देर रात करीब साढ़े 12 बजे भाई निशांत ने फोन किया था. निशांत ने कहा था कि संदीप उसे परेशान करता रहता है. अब उसके खिलाफ नारायणा थाने में झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है. इसी वजह से दबाव में आकर उसने जहर खा लिया."

ये भी पढ़ें- ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद रकुल प्रीत सिंह पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, मीडिया कवरेज पर लगे रोक जया बच्चन के बयान पर रवि किशन की दो टूक, 'गंदी थाली साफ करूंगा, उसमें छेद भी करूंगा, ड्रग्स का सफाया जरूरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?

'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?

सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल

खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस

Embed widget