एक्सप्लोरर

Exclusive: जया बच्चन के बयान पर रवि किशन की दो टूक, 'गंदी थाली साफ करूंगा, उसमें छेद भी करूंगा, ड्रग्स का सफाया जरूरी'

रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल और तस्करी को लेकर बढ़ते विवाद पर एबीपी न्यूज को इंटरव्यू दिया है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में ड्रग्स की स्वच्छता अभियान बहुत जरूरी है. यह देश और बॉलीवुड की युवा पीढ़ी को बचाने की मुहीम है.

बॉलीवुड में ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल और तस्करी का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मानसून सत्र के पहले दिन बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने संसद में देश और बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग्स के इस्तेमाल और तस्करी का मुद्दा उठाया था. इसके बाद ये मुद्दा संसद और संसद के बाहर तक फैल गया. जया बच्चन ने अगले दिन राज्यसभा में बिना नाम लिए रवि किशन पर निशाना साधा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं.

इसके कई सेलेब्स के गुट बन गए. कोई जया बच्चन का साथ दे रहा है, तो कोई रवि किशन का. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर रविकिशन ने उन्हें शुभकामनाएं दी और बॉलीवुड से ड्रग्स की सफाई को लेकर एबीपी न्यूज को इंटरव्यू दिया है. रवि किशन ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड में ड्रग्स से स्वच्छता अभियान बहुत जरूरी है. यह अभियान देश की युवा पीढ़ी और बॉलीवुड के युवा पीढ़ियों को बचाने के लिए है. उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश बॉलीवुड और देश के युवाओं को ड्रग्स की लत में ढकेल रहे हैं. हमें इसकी सफाई करनी है.

पीएम मोदी ने बॉलीवुड को प्यार दिया 

रवि किशन ने कहा,"कुछ लेफ्ट माइंड के लोग, अलग विचारधारा के लोग बॉलीवुड में घुस गए हैं. ये बात उन्होंने फैला दी है कि मौजूदा सरकार बॉलीवुड के खिलाफ है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि एक साल में दो बार प्रधानमंत्री ने आप सभी (बॉलीवुड सेलेब्स) को बुलाया था, उन्होंने कितना मान सम्मान दिया था. उसे याद करिए. ये वही प्रधानमंत्री है. बॉलीवुड को प्रधानमंत्री काफी प्यार करते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री है. कुछ चुनिंदा मछलियां हैं, जो अपनी विचाराधारा से भड़का रही हैं."

गंदी थाली को साफ करूंगा, छेद करूंगा

रवि किशन ने कहा कि बॉलीवुड में कुछ लोग खराब हैं, बाकी इंडस्ट्री काफी खूबसूरत हैं. उन्होंने कहा कि कोई मां-बाप नहीं चाहता कि उनका बेटा नशेड़ी हो. मानसिक तनाव से गुजरे. उन्होंने जया बच्चन के थाली वाले बयान पर कहा कि जिस थाली में ड्रग्स जैसी गंदगी रहेगी, वह उसकी सफाई करेंगे. उस थाली में छेद करूंगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने ड्रग्स रैकेट खिलाफ आवाज उठाई है.

PM Modi Birthday: कंगना रनौत ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश, बोलीं- इससे पहले किसी प्रधानमंत्री को नहीं मिला इतना प्यार

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey Box Office: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में चुनी गई रिची मेहता की 'फूलन', जानें कब होगी स्क्रीनिंग
51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में चुनी गई रिची मेहता की 'फूलन', जानें कब होगी स्क्रीनिंग
The Alliance: 'हम दोनों करीब आ गए...', एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ वक्त बिताना चाहते हैं सोहेल खान
'हम दोनों करीब आ गए...', एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ वक्त बिताना चाहते हैं सोहेल खान

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget