एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में छपे जाली नोट के साथ दिल्ली में एक शख्स गिरफ्तार

48 साल का मोहम्मद मुमताज़ पश्चिम बंगाल के मालदा में जाली नोट सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का सदस्य है. इसके पास से 2 हजार रुपये के 2 लाख की रकम नकली नोट के रूप में बरामद हुए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में छपे जाली नोट सप्लाई करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए शख्स का नाम मोहम्मद मुमताज़ अंसारी है. बताया जा रहा है कि मुमताज बिहार का रहने वाला है. 48 साल का मोहम्मद मुमताज़ पश्चिम बंगाल के मालदा में जाली नोट सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का सदस्य है. इसके पास से 2 हजार रुपये के 2 लाख की रकम नकली नोट के रूप में बरामद हुए हैं.

मोहम्मद मुमताज़ के पास 2 लाख रुपये कीमत के 2 हजार के नकली नोट बरामद

दरअसल, रविवार को स्पेशल सेल की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान में छपे जाली नोट भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान लाए जा रहे हैं, जिन्हें दिल्ली में भी सप्लाई किया जाना है. तुरंत एक टीम तैयार की गई और जानकारी के आधार पर टीम को दिल्ली के मिंटो रोड के पास तैनात किया गया. जहां से शक के आधार पर मोहम्मद मुमताज़ अंसारी को रोका गया और चेकिंग के दौरान उसके पास से 2 लाख रुपये कीमत के 2 हजार के नकली नोट बरामद हुए.

पूछताछ के दौरान पता चला कि मुमताज़ पिछले कई सालों से नकली नोट की सप्लाई का धंधा करता है. साल 2010 में मुमताज़ जाली नोट सप्लाई करते हुए एक बार पकड़ा भी जा चुका है. मुमताज़ को इस धंधे में उसके ही गाँव का रहने वाला हाशिम लेकर आया था.

पाकिस्तान में छापे गए हैं जाली नोट 

जांच के दौरान पता चला कि ये जाली नोट पाकिस्तान में छापे गए हैं. जिनको बॉर्डर पर मौजूद मालदा के रास्ते हिंदुस्तान लाया जाता है और अलग-अलग शहरों में सप्लाई किया जाता है. नोट की क्वालिटी बेहद अच्छी है, यानी पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है. नोट बनाने में इस्तेमाल पेपर, प्रिंटिंग, कलर और स्लिवर थ्रेड बेहद हाई क्वालिटी के हैं. हालांकि, नोट के कुछ सिक्योरिटी फीचर्स गायब है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मुमताज़ के बाकी फरार साथियों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget