एक्सप्लोरर

राजस्थान: टोंक में 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, रेप के बाद बेल्ट से गला घोंट कर की हत्या

बच्ची दो दिन से लापता थी जिसके रविवार को उसका शव बरामद किया गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

टोंक. पिछले कई दिनों से देश में रेप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जहां हैदराबाद रेप केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया वहीं अब राजस्थान के टोंक में भी सनसनीखेज घटना सामने आई है. टोंक में एक नाबालिग के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. बच्ची दो दिन से लापता थी जिसके रविवार को उसका शव बरामद किया गया.

पुलिस के अनुसार टोंक के खेडली गांव में एक नाबालिग के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी. आरोपियों ने मासूम की स्कूल की बेल्ट से गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची का शव झाड़ियों में फैंककर फरार हो गए. पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव को जिला अस्पताल लाया गया है. पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ थाना क्षेत्र की 6 साल की बच्ची शनिवार को स्कूल में चल रहे खेल कूद में भाग लेने गई थी जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला फिर रविवार को खेड़ली गांव के पास मासूम का शव झाड़ियों में खून से लथपथ मिला.

इस मामले में पुलिस का मानना है कि बच्ची के साथ पहले रेप की घटना को अंजाम दिया गया फिर उसी की स्कूल बेल्ट से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू और एडिशनल एसपी डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को लेकर मौके पर पंहुचे. उनका दावा है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से देश में कई जगह रेप के मामले सामने आए हैं. हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक के साथ रेप करने के बाद दरिंदो ने उसका शव जला दिया था वहीं अब टोंक में नाबालिग बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. रेप के हत्या के बढ़ते मामलों से पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं. साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के महिला सुरक्षा के झूठे वादे भी खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

गुजरात: राजकोट में 8 साल की बच्ची का अपहरण के बाद रेप, गिरफ्तार हुआ आरोपी

मैनपुरी में स्कूली छात्रा की मौत मामले की होगी सीबीआई जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget