एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस नाक के माध्यम से मस्तिष्क में कर सकता है प्रवेश: अध्ययन

शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि कोरोना वायरस नाक के माध्यम से मस्तिष्क में प्रवेश कर सकता हैइस अध्ययन से कोविड-19 के रोगियों में देखे गए कुछ न्यूरोलॉजिकल लक्षणों की व्याख्या करने में मदद मिलेगी

जर्मनी के Charite-Universitatsmedizin Berlin के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि कोरोना वायरस नाक के माध्यम से मस्तिष्क में प्रवेश कर सकता है. उनके द्वारा किए गए इस अध्ययन को नेचर न्यूरोसाइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. ऐसे समय में इस अध्ययन का महत्व बड़ा माना जा रहा है. इस अध्ययन से कोविड-19 के रोगियों में देखे गए कुछ न्यूरोलॉजिकल लक्षणों की व्याख्या करने में मदद मिल सकती है.

अध्ययन के अनुसार, SARS-CoV-2 या कोविड-19 वायरस ना केवल श्वसन तंत्र बल्कि सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है. कोरोना के संक्रमण से सांस लेने में परेशानी, स्वाद का पता ना चलना, हमेशा सिरदर्द बना रहना, थकान महसूस करना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

कोरोना संक्रमण से मरने वाले 33 मरीजों को चुना गया

शोधकर्ताओं ने इस विषय पर गंभीरता से अध्ययन किया है. उन्होंने बताया, "हमने अपने अध्ययन के लिए कोरोना संक्रमण से मरने वाले 33 मरीजों को चुना. इन मरीजों में से 22 पुरुष थे जबकि 11 महिलाएं थीं." उन्होंने आगे बताया, "इस संक्रमण से मरनेवालों की औसत उम्र 71.6 साल थी. वहीं, उनको कोरोना संक्रमित होने से लेकर मरने तक का औसत समय 31 दिन रहा." उन्होंने साथ ही कहा, "मस्तिष्क और श्वसन नली में सार्स-सीओवी-2 आरएनए (वायरस का जेनेटिक मेटेरियल) और प्रोटीन मिले हैं. इससे आगे रिसर्च करने में बहुत मदद मिलेगी. हम अपना अध्ययन जारी रखेंगे."

विश्व में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले 

बता दें कि विश्व में कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है. विश्व में कोरोना के कुल मामले बढ़कर  60,397,539 हो गए हैं और अब तक 1,421,352 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, दुनियाभर में कोरोना से अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश है. यहां संक्रमण के अब तक 12,777,754 मामले सामने आए हैं, जबकि मरनेवालों की संख्या बढ़कर 262,266 हो गई है.

ये भी पढ़ें :-

मॉर्डना का दावा- हमारी वैक्सीन 94 फीसदी कारगर, अमेरिका, यूरोप में इमरजेंसी अनुमोदन के लिए मांगी अनुमति

लखनऊ: भदोही के सांसद को धमकी देने वाला गोवा से गिरफ्तार, फोन पर कही थी परिवार समेत खत्म करने की बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget