एक्सप्लोरर

किसानों के लिये बीज से लेकर बाजार तक व्यवस्था स्थापित करने पर सरकार का ध्यान: मोदी

मोदी ने यहां 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद देश के किसानों ने फसल के साथ साथ दाल का रिकार्ड उत्पादन किया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में सिंचाई समेत बुनियादी ढांचा पर जोर देते हुए आज कहा कि सरकार किसानों के लिये बीज से लेकर बाजार तक व्यवस्था विकसित करने में लगी है और इससे करोड़ों किसानों की जिंदगी में एक नया बदलाव आएगा.

मोदी ने यहां 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद देश के किसानों ने फसल के साथ साथ दाल का रिकार्ड उत्पादन किया है.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार बुनियादी ढांचा को बढ़ावा दे रही है. किसान संपदा योजना लागू की गयी है जिसके जरिये उन व्‍यवस्‍थाओं का निर्माण किया जाएगा जो बीज से बाजार तक किसानों को लाभ पहुंचाएगी और उनके लिये व्‍यवस्‍थाएं विकसित करेगी. इसके जरिये हम करोड़ों किसानों की जिंदगी में एक नया बदलाव लाने में सफल होंगे.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘किसान को बीज से बाजार तक जब तक व्‍यस्‍था नहीं दी जाती, हमारे किसान के भाग्‍य को हम नहीं बदल सकते हैं. और इसलिए उसके लिए बुनियादी ढांचा चाहिए, उसके लिए आपूर्ति श्रृंखला चाहिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर साल लाखों-करोड़ों रुपयों की हमारी सब्‍जी, फल और फसल बर्बाद हो जाती है और इसलिए उसको बदलने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया गया ताकि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में दुनिया हमारे साथ जुड़े.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद देश के किसान फसल के साथ दाल का रिकार्ड उत्पादन कर रहे हैं. ‘‘दाल के रिकार्ड उत्पादन से किसानों ने गरीब को पौष्टिक आहार देने का काम किया. साथ ही सरकार ने ऐतिहासिक रूप से 16 लाख टन दाल की खरीद की.’’

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्रालय के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फसल वर्ष 2016-17 में खाद्यान का रिकार्ड 27.34 करोड़ टन उत्पादन रहने का अनुमान है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि तीन साल पहले सिर्फ सवा तीन करोड़ किसान इस योजना से जुड़े थे और यह संख्‍या अब पौने छह करोड़ तक पहुंच गयी है.

सिंचाई के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को अगर पानी मिले तो मिट्टी से सोना पैदा करने की ताकत रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए किसान को पानी पहुंचाने के लिए मैंने पिछली बार लालकिले से जिन योजनाओं के बारे में कहा था, उन योजानाओं में से 21 हम पूरा कर चुके हैं और बाकी 50 योजनाएं आने वाले कुछ समय में पूर्ण हो जाएंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुल 99 योजनाओं का मैंने संकल्‍प लिया है. 2019 के पहले उन 99 बड़ी-बडी योजनाएं को पूरा करके, किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का काम हम पूरा करेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget