एक्सप्लोरर

सुशांत केस: संदीप सिंह के बीजेपी कनेक्शन पर कांग्रेस का सवाल, पूछा- संदीप ने 50 से ज्यादा बार बीजेपी दफ्तर में क्यों फोन किया?

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुशांत सिंह मामले में संदिग्ध संदीप सिंह ने पिछले ढाई महीनों में मुंबई स्थित महाराष्ट्र बीजेपी के दफ्तर में 53 बार कॉल किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके दोस्त रह चुके और कई तरह के आरोपों का सामना कर रहे संदीप सिंह के बीजेपी से रिश्तों को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या संदीप को बचाने के लिए सीबीआई जांच की जल्दी थी? कांग्रेस ने मांग की है कि सुशांत मामले की जांच कर रही सीबीआई संदीप सिंह की भूमिका की भी जांच करे. इसके साथ ही कांग्रेस ने आशंका जताई है कि संदीप देश से बाहर फरार हो सकते हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुशांत सिंह मामले में संदिग्ध संदीप सिंह ने पिछले ढाई महीनों में मुंबई स्थित महाराष्ट्र बीजेपी के दफ्तर में 53 बार कॉल किया. सिंघवी ने पूछा "बीजेपी में संदीप का आका कौन है, इस रहस्य का खुलासा कौन करेगा?"

बीजेपी से संदीप के रिश्तों पर रौशनी डालते हुए सिंघवी ने आगे कहा कि यह वही संदीप सिंह हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाई थी. इस फिल्म का पोस्टर जारी करने तब के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गए थे.

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि 2019 में गुजरात सरकार ने संदीप सिंह की फिल्म कंपनी के साथ 177 करोड़ का करार किया जबकि उनकी कंपनी 4 लाख के नुकसान में थी. सिंघवी ने आगे एक बड़ा आरोप यह भी लगाया कि 29 मार्च 2018 को मॉरीशस में संदीप सिंह के खिलाफ एक स्विस नाबालिग पर छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज हुआ था.

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इन बातों से बीजेपी के करीबी व्यक्ति के चाल, चरित्र और चेहरे के बारे में पता चलता है. सिंघवी ने यह भी साफ करने की कोशिश की कि राजनीतिक दल के रूप में कांग्रेस फिल्मों या निजी मामलों पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन यह सवाल इसलिए उठा रही है क्योंकि सुशांत सिंह मामले में संदिग्ध की बीजेपी से निकटता सामने आई है.

सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती से जुड़े ड्रग्स के मामले पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ड्रग्स का जो मुद्दा उछल रहा है वह 2017-18 का है. उस वक्त फडणवीस सरकार थी. गृह विभाग मुख्यमंत्री के ही पास था. ऐसे में वह खुद क्या कर रहे थे?

जाहिर है सुशांत सिंह की मौत के मामले में बीजेपी बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक महाराष्ट्र की शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रमक थी. अब संदीप सिंह के बहाने कांग्रेस को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया है. हालांकि अभी तक संदीप सिंह के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है लेकिन उनकी भूमिका को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

सुशांत केस में NCB की जांच से दहशत में तस्कर, डर के मारे समंदर में फेंक रहे हैं ड्रग्स

SSR Death Case: सुशांत के क्रेडिट कार्ड और खर्चों को लेकर सीबीआई ने दागे रिया पर सवाल, पूछताछ जारी
Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
ईरान को नहीं झुका पाया अमेरिका? ट्रंप ने बनाया होर्मुज का नया विकल्प, सीरिया-इराक के साथ 70 साल पुरानी तेल पाइपलाइन करेंगे शुरू
होर्मुज में चलेगी ईरान की दादागीरी? ट्रंप ने सीरिया-इराक के साथ मिलकर बनाया नया विकल्प
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget