एक्सप्लोरर

राजस्थान में बीजेपी क्या नहीं बनाएगी किसी नेता को सीएम पद का उम्मीदवार, आखिर क्यों?

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद संकेत मिल रहे हैं कि राजस्थान में बीजेपी हो सकता है कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा न घोषित करे.

राजस्थान में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बीजेपी में भी चरम गुटबाजी चल रही है. खास बात ये है कि इस राज्य में देश की दो बड़ी पार्टियों के बीच सीधी टक्कर है.  कांग्रेस में जहां सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट की अगुवाई में दो अलग-अलग खेमे हैं तो बीजेपी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और गजेंद्र शेखावत में पटरी नहीं खाती है.

इस रस्साकसी में कहीं बीजेपी का नुकसान विधानसभा चुनाव में न हो जाए इसको देखते हुए संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव में सीएम पद का चेहरा किसी को नहीं बनाएगी. ये बातें अमित शाह के बीते हफ्ते हुए दौरे के बाद से सामने आ रही हैं.

बीते हफ्ते अमित शाह के दौरे के समय बीजेपी में यह गुटबाजी सड़क पर भी देखने को मिली. शाह के निर्धारित दौरे से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों ने  जयपुर में उनके पोस्टर लगाए, जिनमें जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत की तस्वीर नहीं थी. बाद में फॉलोअर्स ने अन्य पोस्टर भी लगाए जिनमें राजे की तस्वीरें नहीं थीं. 

दरअसल, शेखावत और राजे के बीच प्रतिद्वंद्विता कोई नई बात नहीं है और इसकी शुरुआत 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले हो गई थी. 

बीजेपी शेखावत को पार्टी अध्यक्ष बनाना चाहती थी, राजे इसके लिए झिझक रही थीं और इस तरह से विभाजन शुरू हुआ, जो बढ़ता ही जा रहा है.  पार्टी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है जो अब होर्डिग्स में भी साफ नजर आ रही है. 

शहर भर के ज्यादातर होर्डिग्स में गजेंद्र सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे नजर आ रहे हैं. इन दोनों के समर्थक अपने-अपने नेताओं को अहमियत दे रहे हैं.  वसुंधरा के समर्थकों द्वारा लगाए गए होर्डिग्स से शेखावत गायब हैं, जबकि वसुंधरा राजे शेखावत के समर्थकों के होर्डिंग्स से गायब हैं. प्रोटोकॉल के चलते दोनों गुटों के लगभग सभी पोस्टरों में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मौजूद हैं.

दरअसल हाल ही में तब भौंहें तन गईं जब दिल्ली में पार्टी नेतृत्व द्वारा पूनिया की रामदेवरा पदयात्रा रद्द कर दी गई. सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष पूनिया को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हस्तक्षेप के बाद पोकरण से रामदेवरा यात्रा रद्द करनी पड़ी थी. 

यात्रा के संबंध में पूनिया को एक विशेष समुदाय द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया था. इसे लेकर बीजेपी से जुड़े लोगों के दूसरे तबके की नाराजगी बढ़ती जा रही थी. ऐसे में प्रभारी अरुण सिंह ने पदयात्रा रद्द करने की सलाह दी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget