एक्सप्लोरर

Amit Shah Varanasi Visit: कार्यकर्ताओं को मंत्र, चुनौतियों पर चर्चा, वाराणसी में अमित शाह ने बताया यूपी जीतने का प्लान

UP Assembly Elections 2022: इशारों-इशारों में अमित शाह ने सिर्फ अखिलेश यादव की अगुआई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) को प्रतिद्वंदी माना. उन्होंने कहा, सपा के अलावा कोई नहीं टिक सकता.

UP Chunaav: यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सूबे की तमाम पार्टियां जुट गई हैं. शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे. पार्टी की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. सूत्रों के मुताबिक इशारों-इशारों में अमित शाह ने सिर्फ अखिलेश यादव की अगुआई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) को प्रतिद्वंदी माना. उन्होंने कहा, सपा के अलावा कोई नहीं टिक सकता. अगर कार्यकर्ता जोर लगा देंगे तो कोई भी लड़ाई में नहीं रह पाएगा. उन्होंने कहा कि दो बड़े दल भी बीजेपी के सामने मिलकर लड़े लेकिन कुछ नहीं कर सके. अमित शाह ने सदस्यता अभियान को मजबूत करने की भी अपील की. 

उन्होंने कहा कि जो नाराज है उनको मनाने के साथ साथ अन्य दलों से भी जो मजबूत हो, उन्हें लाने की कोशिश करनी चाहिए. शाह ने कहा कि सभी 75 जिलों में 75 ऐसे कार्यकर्ता तैयार करें जो पूरे दम से बूथ मजबूत करने में योगदान दें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम बीजेपी को अगले 35 सालों तक केंद्र और राज्य में सत्ता में बनाए रखने की योजना पर काम कर रहे हैं. अगर बीजेपी सत्ता में 35 साल राह गई तो हमें विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं पाएगा. अमित शाह ने सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे और काम करने की भी बात कही. 

शाह ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की
 
उन्होंने उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीता-चुनाव जीता' का संकल्प दिलाया. शाह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'आज वाराणसी में भाजपा के विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक कर उत्‍तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की.'

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि शाह ने 2022 में 300 से अधिक सीटों पर जीत की रणनीति तय की और विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारियों की बारीकी की जानकारी दी. शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के दम पर होगी और कार्यकर्ता जनता का आशीर्वाद लेकर चुनाव जीतेंगे.

बूथ जीता-चुनाव जीता का मंत्र

उन्होंने बताया कि शाह ने 'बूथ जीता, तो उत्तर प्रदेश जीता' का संकल्प दिलाया. प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष के मुताबिक, बैठक में सदस्यता अभियान, लोक संपर्क और अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर बल दिया गया. स्‍वतंत्र देव के मुताबिक शाह ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने सभी सवालों का जवाब देते हुए भव्य राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास किया और काशी विश्‍वनाथ गलियारे का निर्माण कराया.

उत्‍तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे. राज्‍य में 403 विधानसभा क्षेत्र हैं और पिछले दिनों लखनऊ में शाह ने 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्‍य रखा था. शाह के पार्टी के उत्‍तर प्रदेश मामलों के प्रभारी रहते हुए 2014 के लोकसभा चुनाव और उनके राष्ट्रीय अध्‍यक्ष रहते हुए 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्‍तर प्रदेश में शानदार सफलता हासिल की. इसके पहले शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे थे. शाह ने यहां पहुंचने के बाद पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री को बाबतपुर हवाई अड्डे से सीधे हस्तकला संकुल पहुंचना था, लेकिन शाह हवाई अड्डे से सीधे लंका चौराहे पहुंचे जहां उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया. इसके बाद गृह मंत्री भाजपा के चुनाव प्रबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल के लिए रवाना हो गए.

शाह ने वाराणसी में शुक्रवार को संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की. इस बैठक में सीएम योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी और अध्यक्ष, भाजपा की 98 जिला संगठनात्मक इकाइयों के अध्यक्ष और प्रभारी तथा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें

ABP C-Voter Survey: क्या प्रियंका गांधी की सक्रियता से कांग्रेस को यूपी में फायदा होगा? सर्वे में ये बोली जनता

ABP C-Voter Survey LIVE: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्या है जनता का मूड? जानें यहां


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget