एक्सप्लोरर

केरल का चर्च अंतरराजातीय विवाह को लेकर तय करने जा रहा है सख्त गाइडलाइन

केरल का साइरो मालाबार चर्च अंतरजातीय विवाह के लिए सख्त गाइडलाइन तय करने जा रहा है.चर्च ने यह फैसला एर्नाकुलम में एक अंतरजातीय शादी को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर लिया है.

देश में इन दिनों लव जेहाद की खबरें सुर्खियों में है. इन सबके बीच केरल के एक चर्च साइरो मालाबार ने हाल ही एक अंतरजातीय विवाह को लेकर हुए विवाद के बाद कड़ा फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक साइरो मालाबार चर्च अब अंतरजातीय विवाह के लिए गाइडलाइन तय करने जा रहा है. इन गाइडलाइन के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अलग-अलग धर्मों का विवाह कराने वाले पादरियों द्वारा चर्च के कैनन कानून का कड़ाई से पालन किया जाए.

एक अंतरजातीय शादी पर हुए विवाद के बाद लिया गया फैसला

गौरतलब है कि साइरो मालाबार चर्च ने यह फैसला एर्नाकुलम में एक अंतरजातीय शादी को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर लिया है. दरअसल 9 नवंबर को कोच्चि के कदवंत्र सेंट जोसेफ चर्च में एक कैथोलिक महिला और एक मुस्लिम शख्स का विवाह कराया गया था. इस विवाह में सतना के पूर्व बिशप मार मैथ्यू वनियाकिजक्कल भी शरीक हुए थे.

जोड़े की तस्वीर अखबार में छपने के बाद हुआ विवाद

बता दें कि इस जोड़े की शादी की तस्वीर अखबार में छपने के बाद एक विशेष समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई थी. इसके बाद कार्डिनल मार जॉर्ज एलनचेरी ने मामले में जांच के आदेश दे दिए थे और एर्नाकुलम अंगामलि डायोसीज मार एंटनी कारिल से रिपोर्ट तलब की थी.

चर्च के विकर फादर बेनी ने दी सफाई

वहीं मार एंटनी करियिल को लिखे गए पत्र में चर्च के विकर फादर बेनी ने सफाई दी थी कि शादी चर्च के कैनन कानून के नियमों के मुताबिक ही कराई गई थी. हालांकि केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल के वरिष्ठ पादरियों द्वारा कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.

बहरहाल बता दें कि कार्डिनल एलनचेरी के अलावा केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल भी मामले की जांच करेगा. इसके साथ ही यह फैसला भी लिया गया है कि अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी के लिए सख्त नियम जारी किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली में नवंबर की सर्दी ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

दुनिया में कोरोना के 24 घंटे में 4.87 लाख नए केस आए, अबतक करीब 6 करोड़ लोग वायरस से संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget