एक्सप्लोरर

Coronavirus updates मुजफ्फरनगर में बिगड़े हालात, एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये

यूपी के मुजफ्फरनगर में कोरोना के मरीज अचानक बढ़ने लगे हैं. यहां एक ही इलाके से 13 मरीज सामने आये हैं. यही नहीं शनिवार को कुल 17 मरीज कोरोना पॉजिटिव आने से शहर में हड़कंप मच गया.

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. यहां एक ही दिन में 17 मरीजों के बढ़ने से जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 70 पर पहुंच चुकी है. इस खबर के बाद जिला प्रशासन सकते में है. वहीं इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में दो मरीज एक चिकित्सक के स्टाफ कर्मी हैं. जिला प्रशासन द्वारा सभी मरीजों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बेगराजपुर में आइसोलेट कर दिया है. इन लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है, जिसके बाद उन्हें भी क्वारन्टीन किया जाएगा.

एक ही इलाके से 13 मरीज

शनिवार की देर शाम भेजे गये सैंपल की रिपोर्ट सामने आने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया है. अकेले शहर के मौहल्ला खालापार में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं. इनमे मोहल्ला खालापार में ही एक डॉ. हारुन के क्लीनिक पर काम करने वाले दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. यह दोनों खांसी आदि की शिकायत होने पर खुद अपनी जांच कराने के लिए जिला अस्पताल गए थे. इसके अलावा आंनदपुरी से एक, गांव कूकडा के मोहल्ला शिवनगर निवासी तथा लद्दावाला निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शहर में एक साथ 17 पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये.

सबसे पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला सुथराशाही में कोरोना का एक मरीज मिला था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराने के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी की गई थी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक के हॉस्पिटल को भी सील कर उसे सैनिटाइज किया गया.

अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि आज जिले में 150 कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई है. जिसमें अकेले मोहल्ला खालापार से 13 मरीज हैं. एक कुकड़ा से है और बाकी सभी अलग-अलग मोहल्लों से हैं. रिपोर्ट आने के बाद सभी को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में कल से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स और रेस्टोरेंट, इन गाइडलाइंस का रखना होगा ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget