News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मर्सिडीज़-बेंज एक्स-क्लास पिकअप कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

Share:

नई दिल्लीः मर्सिडीज़-बेंज ने लग्ज़री लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक एक्स-क्लास के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल 2017 के अंत तक उतारा जाएगा.

निसान के लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक नवारा पर तैयार एक्स क्लास दो डिजायन ‘पावरफुल एडवेंचरर’  और ‘स्टाइलिश एक्सप्लोरर’ में आएगा. पावरफुल एडवेंचरर एडिशन देखने में क्लासिक और टफ पिक-अप जैसा है. इसे हार्डकोर ऑफरोडिंग में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. वहीं स्टाइलिश एक्सप्लोरर में कुछ-कुछ कार या अर्बन एसयूवी जैसा अहसास और फीचर मिलेंगे.

डबल केबिन वाला एक्स-क्लास 5-सीटर होगा. यह 1.1 टन का भार ले जा सकेगा और इसकी टोइंग कैपेसिटी 3.5 टन की होगी. पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके टॉप वेरिएंट में वी6 इंजन मिलेगा, जबकि नीचे वाले वेरिएंट में 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा. इसमें 4मैटिक ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा भी मिलेगी. ऑल व्हील ड्राइव के साथ इलेक्ट्रॉनिक ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम भी इसमें मिलेगा.

केबिन का डिजायन और फीचर मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास और वी-क्लास जैसे होंगे. हाइलाइट के तौर पर इसमें नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री, एल्यूमिनियम फिनिश, फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेंमेंट डिस्प्ले, सेंट्रल कंट्रोलर और मल्टीफंक्शनल टचपैड जैसे फीचर मिलेंगे.

शुरू में इसे खासतौर पर अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय बाज़ार के लिए तैयार किया जाएगा. भारत में लाइफस्टाइल पिकअप की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके यहां आने की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता.

सोर्स: कार देखो डॉट कॉम

Source: cardekho.com

Published at : 03 Nov 2016 11:26 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

'नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट', दिल्ली पुलिस का दावा

'नेपाल के GenZ आंदोलन से प्रेरित था AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रोटेस्ट', दिल्ली पुलिस का दावा

'कांग्रेस का चरित्र देश को कर रहा शर्मसार...', AI समिट में हंगामे पर बरसे किरेन रिजिजू, राहुल को बताया नासमझ

'कांग्रेस का चरित्र देश को कर रहा शर्मसार...', AI समिट में हंगामे पर बरसे किरेन रिजिजू, राहुल को बताया नासमझ

Telangana: बीच सड़क सफाई कर्मचारी पर चालक ने चढ़ा दी बस, घायल शख्स की अस्पताल में हुई मौत

Telangana: बीच सड़क सफाई कर्मचारी पर चालक ने चढ़ा दी बस, घायल शख्स की अस्पताल में हुई मौत

AI समिट हंगामा: यूथ कांग्रेस के चारों कार्यकर्ताओं की जमानत अर्जी खारिज, आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड

AI समिट हंगामा: यूथ कांग्रेस के चारों कार्यकर्ताओं की जमानत अर्जी खारिज, आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड

India-Brazil Trade Deal: भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर, PM मोदी ने कहा- 'आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश साथ...'

India-Brazil Trade Deal: भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर, PM मोदी ने कहा- 'आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश साथ...'

टॉप स्टोरीज

‘टॉक्सिक’ से यश ने वसूली कितनी मोटी फीस? रकम जान कर उड़ जाएंगे होश

‘टॉक्सिक’ से यश ने वसूली कितनी मोटी फीस?  रकम जान कर उड़ जाएंगे होश

PAK vs NZ: अगर बारिश में धुल गया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 का मुकाबला? फिर सेमीफाइनल का क्या होगा समीकरण? जानें

PAK vs NZ: अगर बारिश में धुल गया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सुपर-8 का मुकाबला? फिर सेमीफाइनल का क्या होगा समीकरण? जानें

ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप

ईरान के टॉप कमांडरों पर खतरा! टारगेटेड स्ट्राइक की तैयारी; अमेरिकी हमले के सीक्रेट ब्लूप्रिंट से मिडिल ईस्ट में हड़कंप

जयपुर: 'धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते...', रमजान में BJP ने फिर उठाया लाउडस्पीकर का मुद्दा

जयपुर: 'धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते...', रमजान में BJP ने फिर उठाया लाउडस्पीकर का मुद्दा