News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

क्यों बॉलीवुड से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क चली गई थीं 'रॉकस्टार' एक्ट्रेस नरगिस फाखरी, अब बताई सच्चाई

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे की सितारे हैं जो एक्टिंग की दुनिया में कदम तो बड़े धमाकेदार तरीके से रखते हैं, लेकिन आगे चलकर या तो वो खुद इंडस्ट्री से दूरा बना लेते हैं.

Share:

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो एक्टिंग की दुनिया में कदम तो बड़े धमाकेदार तरीके से रखते हैं, लेकिन आगे चलकर या तो वो खुद इंडस्ट्री से दूरी बना लेते हैं, या इंडस्ट्री उनसे दूरी बना लेती है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं नरगिस फाखरी जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'रॉकस्टार' से लोगों का दिल जीत लिया, उसके बाद एक्ट्रेस कुछ और फिल्मों और आइटम नंबर्स में नज़र आईं, लेकिन वो जलवा नहीं दिखा पाईं जो उन्होंने 'रॉकस्टार' में कर दिखाया था. बल्कि एक समय तो ऐसा भी आया जब नरगिस मुंबई छोड़कर न्यूयॉर्क ही वापस लौट गईं, हालांकि अब एक्ट्रेस वापस मुंबई आ गई हैं पर उन्होंने ऐसा क्यों किया ये एक्ट्रेस ने खुलकर बताया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नरगिस ने बताया 'कहीं ना कहीं मुझे  ये महसूस हो रहा था कि मेरे ऊपर काम का दबाव ज्यादा हो रहा है जिस वजह से मुझे बहुत स्ट्रेस हो रहा था. मैं अपने दोस्तों और परिवार को भी मिस कर रही थी. मुझे याद है कि साल 2016 और 2017 में मुझे इस बात का एहसास हुआ. मैंने महसूस किया कि इस काम से मुझे खुशी नहीं मिल रही है.  मैंने बैक-टू-बैक फिल्म में काम किया, इस दौरान और भी बहुत कुछ हो रहा था. मैं इसे रोकना चाहती थी . मैंने महसूस किया कि अपने दिमाग और शरीर के बीच संतुलन बनाए रखने के मुझे इसे रोकना होगा और इसलिए मैंने ये कदम उठाया.'

'कई बार अकेले रहना मुश्किल होता है, इंसान होने के नाते आपको सपोर्ट सिस्टम चाहिए होता है. इसलिए मैं न्यूयॉर्क वापस चली गई थी.  मैं लंबे समय से अपने दोस्तों और परिवारवालों से मिली नहीं थी, इसलिए जब मैं वहां वापस गई तो मैंने उनके साथ बहुत सारा वक्त बिताया. अब मैं  पूरी तरह स्वस्थ हूं'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri)

एबीपी शॉर्ट्स और देखें

Published at : 27 Mar 2022 04:28 PM (IST) Tags: nargis fakhri
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा

दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा

'पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश...', करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रिश्ते पर कह दी ऐसी बात

'पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश...', करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग रिश्ते पर कह दी ऐसी बात

ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, नहीं देखी तो फौरन करें वॉच लिस्ट में शामिल

ओटीटी पर रिलीज होते ही छाई ये फिल्म, दिमाग को सुन्न कर देगा क्लाइमेक्स, नहीं देखी तो फौरन करें वॉच लिस्ट में शामिल

Actor Awards 2026 Winners: बेस्ट एक्टर बने जेसी बकले-माइकल बी जॉर्डन, सिनर्स को मिला बेस्ट कास्ट का अवॉर्ड, जानें- विनर्स की कंप्लीट लिस्ट

Actor Awards 2026 Winners: बेस्ट एक्टर बने जेसी बकले-माइकल बी जॉर्डन, सिनर्स को मिला बेस्ट कास्ट का अवॉर्ड, जानें- विनर्स की कंप्लीट लिस्ट

Sunday Box Office: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने पलटी बाजी, 'ओ रोमियो'-'बॉर्डर 2' के तेवर हुए ढीले, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Sunday Box Office: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने पलटी बाजी, 'ओ रोमियो'-'बॉर्डर 2' के तेवर हुए ढीले, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

टॉप स्टोरीज

Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर

Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर

Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल

Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल

सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले

सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले

Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट

Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट