एक्सप्लोरर

Zomato CEO की Swiggy से माफी भी यूजर को नहीं आई रास, जानिए क्या है मामला

मुंबई पुलिस की तरफ से त्वरित जवाब मिलने के बाद जोमैटो ने स्विगी से माफी मांग ली है. लेकिन स्विगी के खिलाफ जोमैटो का मामला सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से उठाना यूजर को ठीक नहीं लगा. यूजर की तरफ से जोमैटो को सख्त रिएक्शन का सामना करना पड़ रहा है.

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ दीपेंद्र गोयल को बैकफुट पर आना पड़ा है. उन्होंने प्रतिद्वंदी फूड डिलीवरी सर्विस स्विगी पर मुंबई में रात 8 बजे के बाद सेवाओं के लिए निशाना साधा था. ये मामला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रात 8 बजे से शुरू हो रहे कर्फ्यू एलान के बाद सामने आया. हालांकि, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई थी.

जोमैटो सीईओ को आना पड़ा बैकफुट पर

दीपेंद्र गोयल ने ट्विटर पर स्विगी एप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा था, 'आदेश के मुताबिक, हमारी सेवाएं सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगीं.' ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, "जोमैटो आवश्यक फूड डिलीवरी सेवा रात 8 बजे के बाद मुंबई में उपलब्ध करने के लिए तैयार है, लेकिन हम ऐसा इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि कानून का पालन करनेवाले हैं. मैं समझता हूं कि हमारी प्रतिद्वंदी कंपनी रात 8 बजे के बाद सेवा का संचालन जारी रखे है. मैं मुंबई पुलिस से आग्रह करता हूं कृप्या स्थिति स्पष्ट करे."

बहुत जल्दी वायरल हुए ट्वीट ने मुंबई पुलिस का ध्यान खींचने पर मजबूर किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लिखा, "कृप्या सरकारी अधिसूचना को पढ़ें. उसमें कहा गया है कि होम डिलीवरी सेवा की अनुमति है लेकिन समय सीमा का निर्धारण नहीं है."

फूड डिलीवरी स्विगी से मांगी माफी

जोमैटो के सीईओ ने आगे मुंबई पुलिस का त्वरित स्पष्टीकरण के लिए शुक्रिया अदा किया और कुछ पोस्ट में स्विगी से माफी मांगी. उन्होंने अतिरिक्त म्यूनिसिपल कमिश्नर अश्विनी भिडे का एक ट्वीट शेयर किया, जिन्होंने फूड डिलीवरी सेवाओं के लिए मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की एक कॉपी साझा की थी.

इसके बावजूद, दीपेंद्र गोयल का ट्वीट ट्विटर यूजर को रास नहीं आया. उन्होंने बिना समय गंवाए तीखी प्रतिक्रिया दी. एक शख्स ने लिखा, "ये अनैतिक है. अगर आपको कोई शिकायत थी, तो आपको सीधे निजी तौर पर करनी चाहिए थी." एक अन्य ने ट्विट किया, "उसे पाबंदी से बाहर रखा गया है. जोमैटो सिर्फ पब्लिसिटी चाह रही है. साफ है कि कंपनी स्विगी की कामयाबी से घबरा गई है."

Coronavirus: जानिए कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में क्या खाना-पीना चाहिए

आसानी से उपलब्ध करी पत्ता में स्वास्थ्य समेत खूबसूरती के भी हैं गुण, जानिए हैरतअंगेज फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marriage Problems: टीवी सीरियल्स नहीं हकीकत में खतरनाक हैं टॉक्सिक सास-ससुर, डील करने के लिए अपनाएं ये तरीके
टीवी सीरियल्स नहीं हकीकत में खतरनाक हैं टॉक्सिक सास-ससुर, डील करने के लिए अपनाएं ये तरीके
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Kidney Disease: 2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा
2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा
Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे बितानी पड़ी रात! अस्थायी टेंट में नहीं था बिजली, पंखे का इंतजाम
यूपी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क किनारे बितानी पड़ी रात! अस्थायी टेंट में नहीं था बिजली, पंखे का इंतजाम
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
धान की फसल बोने से पहले सावधान हो जाएं किसान, पैदावार को आधा कर सकता है ये रोग
धान की फसल बोने से पहले सावधान हो जाएं किसान, पैदावार को आधा कर सकता है ये रोग
Embed widget