एक्सप्लोरर

Weight Loss: पहली बार Gym ज्वाइन कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ख़याल

Tips For Gym Beginners: अगर आप जिम में वर्कआउट करने का प्लान कर रहे हैं, तो जिम जाने से पहले कुछ बातें जान लें. इससे आपको वेट लॉस में आसानी होगी और जिम के बाद होने वाले बॉडी पेन में भी आराम मिलेगा.

Gym Tips For Beginners Weight Loss: वजन घटाना आसान काम नहीं है. आपको जिम में घंटों वर्कआउट के बाद अपने शरीर से 1-2 किलो वजन कम होता दिखेगा. अगर आप पहली बार जिम जा रहे हैं, तो जिम के कुछ टिप्स आपको बता होने चाहिए. जिम में जब आप पहले दिन वर्कआउट करते हैं तो घर आकर जब बॉडी रिलेक्स होती है तो पूरे शरीर में तेज दर्द होता है. मसल्स पेन की वजह से कई बार चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग इस दर्द की वजह से जिम जाना ही बंद कर देते हैं.

ऐसे में शुरुआत में आपको कैसे एक्सरसाइज करनी चाहिए. अपनी बॉडी को जिम के हिसाब से कैसे बनाना है ये जानना जरूरी है. आप पहली बार जिम जा रहे हैं तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें. 

जिम ज्वाइन करने से पहले जरूरी बातें
1- अपनी जरूरतों को समझें- सबसे पहले आप ये जान लें कि आपको जिम किस लिए ज्वाइन करना है. आप वजन कम करना चाहते हैं या फिर फिटनेस के लिए जिम जा रहे हैं या फिर आपको बॉडी और एब्स बनानी है. आपको अपनी शारीरिक क्षमता के हिसाब से ही एक्सरसाइज करनी चाहिए. 18 साल से पहले जिम जाना ठीक नहीं है. 

2- हेवी मशीन से शुरुआत ना करें- जब भी आप पहले दिन जिम में वर्कआउट करें तो ध्यान रखें हेवी मशीन न उठाएं. पहले हल्की-फुल्की एक्सरसाइज ही करें. वॉर्मअप और स्ट्रेचिंग जरूर करें. इससे मांसपेशियों को खुलने में मदद मिलेगी. 

3- लगातार एक्सरसाइज ना करें- कुछ लोग जल्दी परिणाम पाने के चक्कर में लगातार जिम करने लगते हैं. ये गलत है आपको सप्ताह में सिर्फ पांच दिन जिम में एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे मसल्स को रिलेक्स होने का समय मिलता है. शुरुआत में सिर्फ आधा घंटे ही जिम में वर्कआउट करें. बीच-बीच में भी ब्रेक लेते रहें.

4- डाइट का भी रखें ध्यान- जिम जा रहे हैं, तो डाइट का भी ख्याल रखें. जिम जाने से पहले पेट भर कर न खाएं. वर्कआउट के बाद भी कुछ हैवी खाने से बचें. खाने के बीच थोड़ा अंतर रखें. खाली पेट जिम जाने के बजाय कोई फल या बिस्किट खाकर जाएं. खूब पानी पीते रहें. शाम को जिम जाते हैं तो खाने से 3 घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें. 

5- उम्र के हिसाब से व्यायाम चुनें- अगर आप 35 साल से अधिक उम्र के हैं तो अपने फिटनेस ट्रेनर की मदद से ही वर्कआउट करें. बिना ट्रेनर वाली लोकल जिम ज्वाइन करने से बचें. अपनी उम्र के हिसाब से ही एक्सरसाइज करें. ज्यादा लोड लेने से मसल्स ब्रेक हो सकती हैं और दर्द बढ़ सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: वजन घटाने के लिए जिम ज्वाइन करने की है प्लानिंग, तो खरीद लें ये 5 चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget