एक्सप्लोरर

Interesting Facts: इसलिए थाली में एक साथ नहीं परोसी जाती तीन रोटियां, ये हैं इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Science Related Fact: रोटी के बिना कोई भी भारतीय डिश पूरी नहीं होती, हर घर में रोटी जरूर बनाई जाती है. लेकिन किसी को भी कभी तीन रोटी सर्व नहीं की जाती है. क्या आपने सोचा है ऐसा क्यों?

Chapati Serving Facts: हमारे समाज में हम कई तरह के रीति-रिवाज मानते हैं और सालों से इसे निभाते आ रहे हैं. जैसे चप्पल का उल्टा ना होना, बिल्ली का रास्ता काट जाए तो उस रास्ते को पार ना करना आदि. ऐसा ही एक नियम हैं जो हम सालों से निभाते आ रहे हैं, वह है कि किसी की थाली में तीन रोटी हम नहीं परोसते हैं. लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों और इसके पीछे की वजह क्या है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि थाली में किसी को तीन रोटी क्यों नहीं परोसने चाहिए.
 
तीन नंबर होता है अशुभ 
हिंदू धर्म में तीन नंबर को अशुभ माना जाता है. सिर्फ तीन रोटी ही नहीं बल्कि तीन मिठाई, तीन अगरबत्ती जलाना ऐसी कई चीजें मना होती है जिसमें तीन नंबर का इस्तेमाल होता है. सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि भगवान को भी 3 चीजें नहीं चढ़ाई जाती है.
 
मुर्दों का खाना माना जाता है 3 
मान्यताओं के अनुसार किसी भी जीवित व्यक्ति को तीन रोटियां नहीं परोसनी चाहिए, क्योंकि तीन रोटी मुर्दों का खाना होता है, इसलिए किसी इंसान की 13वीं में खाने की थाली में 3 रोटियां रखी जाती हैं, लेकिन इसके बाद कभी भी तीन रोटी नहीं परोसी की जाती है.
 
नेगेटिविटी लाती है तीन रोटियां 
मान्यताओं के अनुसार, एक साथ तीन रोटी किसी को देने से उसके शरीर और दिमाग में नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और इससे आसपास नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है.
 
सेहत पर बुरा असर 
जी हां, बड़े बुजुर्गों का मानना है कि थाली में कोई भी तीन चीजें, तीन रोटी, तीन पूड़ी, तीन परांठे या तीन मिठाइयां रखने से इंसान की उम्र कम होती है और उसकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है.
 
क्या कहता है विज्ञान 
तीन रोटी नहीं खाने के पीछे वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी है. विज्ञान की मानें तो एक व्यक्ति को एक बार में दो रोटी, एक कटोरी सब्जी, दाल, दही और थोड़े चावल खाने चाहिए. इतना खाना एक इंसान के लिए पर्याप्त होता है. इससे ज्यादा खाना खाने से मोटापा बढ़ सकता है, इसलिए आपको खाने में दो रोटी ही खानी चाहिए.
 
कैसे खाएं तीन रोटी 
अगर आपकी भूख तीन रोटी की है, लेकिन एक साथ थाली में आप तीन रोटी लेकर नहीं बैठ सकते, तो पहले आप दो रोटी लें. उसे खत्म करने के बाद आप एक एक्स्ट्रा रोटी अपने थाली में रख सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं.
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget