एक्सप्लोरर

Wedding Rituals: क्या आप जानते हैं शादी में क्यों किया जाता है गठबंधन, जानें दूल्हा दुल्हन के लिए ये रस्म है कितनी जरूरी

Gathbandhan: हिंदू धर्म में शादी के दौरान जब दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने वाले होते हैं, उससे पहले उनका गठबंधन किया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यह गठबंधन इतना मायने क्यों रखता है?

Marriage Rituals: हमारे देश में तरह-तरह से शादियां की जाती हैं. हर धर्म के हिसाब से शादी में अलग-अलग रस्में और परंपरा निभाई जाती हैं. खासकर अगर हम हिंदू धर्म की बात करें, तो इसमें कई परंपराएं होती हैं, जिनका बहुत महत्व होता है. शादी में दूल्हा दुल्हन के सात फेरे लेने से पहले उनका गठबंधन किया जाता है. अब यह गठबंधन होता क्या है इसके मायने क्या है और क्यों इसे इतनी तवज्जो दी जाती है कि इसके बिना कोई भी शादी संपन्न नहीं मानी जाती? अगर यह सारे सवाल आपके मन में भी हैं, तो चलिए आज हम आपको देते हैं उसके जवाब और आपको बताते हैं गठबंधन के मायने.
 
खास रंग से होता है गठबंधन 
शादी के दौरान जब दूल्हा दुल्हन का गठबंधन होता है, तो इसके लिए गुलाबी या पीले रंग का दुपट्टा ही चुना जाता है. यह रंग हिंदू परंपरा के अनुसार शुभ माने जाते हैं और किसी भी मांगलिक कार्य में उनका उपयोग किया जाता है.
 
क्या होते हैं गठबंधन के मायने 
गठबंधन का मतलब होता है संधि. यानी कि जब दो व्यक्तियों के बीच गहरा संबंध बनने जा रहा है, तो रिश्ते की शुरुआत होने से पहले दोनों के बीच गठबंधन होता है. इसमें दुल्हन की चुनरी और दूल्हे के पटके को एक दुपट्टे से गांठ लगाकर बांधा जाता है और कहते हैं कि इस गांठ को कभी नहीं खोलना चाहिए.
 
क्या होता है गठबंधन का महत्व
हिंदू धर्म में गठबंधन को एक बहुत ही महत्वपूर्ण रस्म मानी जाती है. शादी के मंडप में दूल्हा दुल्हन का गठबंधन होता है, जो आमतौर पर दूल्हे की बहन करती है, जिससे उन दोनों के बीच अटूट बंधन बन सके. गठबंधन का मतलब होता है किसी भी चीज को सुरक्षित रखना. ऐसे में शादी के दौरान गठबंधन करने का मतलब होता है कि दूल्हा दुल्हन के रिश्ते को हम सुरक्षित रख रहे हैं, इसलिए हम उसे एक पवित्र और साफ वस्त्र से बांधते हैं, जो प्रतीकात्मक रूप से यह दर्शाता है कि यह दोनों एक दूसरे से हमेशा हमेशा के लिए जुड़ चुके है.
 
गठबंधन में डाली जाती हैं ये चीजें
गठबंधन के दौरान दुपट्टे में सिक्का, फूल, चावल हल्दी और दूर्वा डाला जाता है. जिसमें सिक्का इस बात का प्रतीक होता है कि दोनों पर कभी भी कोई आर्थिक संकट न आए. फूल इस बात का प्रतीक होता है कि दोनों के रिश्ते फूल की तरह हमेशा महकते रहें. हल्दी दोनों के स्वस्थ रहने का प्रतीक है और दूर्वा का मतलब होता है कि दोनों हमेशा ऊर्जावान रहे. वहीं, चावल इस बात का प्रतीक होता है कि दोनों के वैवाहिक जीवन में कभी भी अन्न और धन से संबंधित परेशानी ना आए.
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget