एक्सप्लोरर

Health Tips: चाय बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती? जानिए चाय बनाने का सही तरीका

Tea Making Tips: सभी का चाय का स्वाद अलग होता है. कोई कड़क चाय पीता है तो किसी को लाइट चाय पसंद होती है कोई दूध वाली चाय ज्यादा पीता है. लेकिन क्या आप जानते हैं चाय बनाने का सही तरीका क्या है?

Correct Way Of Tea Making: दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है. अगर सुबह उठकर चाय न मिले तो कुछ अधूरा सा लगता है. कुछ लोगों को चाय पीने की लत जैसी होती है. बात-बात पर उन्हें चाय पीने का मन करता है. कितनी भी गर्मी हो लेकिन चाय के बिना नहीं रह सकते हैं. भारत के हर राज्य में लोग चाय पीते हैं. चाय बनाने का तरीका भी सबका अलग है. कोई कड़क चाय पाती है तो कोई ज्यादा दूध वाली, किसी को अदरक वाली चाय पसंद होती है किसी को तुलसी और इलाइची वाली चाय अच्छी लगती है. घरों से सुबह-सुबह बस चाय की खुशबू आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं चाय बनाने का सही तरीका क्या है? आप जिस तरह से चाय बनाते हैं वो आपकी सेहत के लिए सही है या नहीं? आइये जानते हैं चाय बनाते वक्त लोग क्या गलती करते हैं और क्या है चाय बनाने का सही तरीका?

चाय बनाने में क्या गलतियां करते हैं?

अक्सर लोग चाय बनाते वक्त कुछ न कुछ गलतियां करते हैं. कुछ लोग चाय बनाने के लिए सबसे पहले दूध लेते हैं और उसे उबालते हैं. जब दूध उबल जाए तो उसमें पानी, चाय पत्ती, चीनी और अदरक डालकर पकाते हैं. ये तरीका गलत है. वहीं कुछ लोग चाय पत्ती और पानी को इतना उबालते हैं कि ऐसी  चाय पीने से शरीर को नुकसान होने लगता है. कुछ लोग चाय बनाते वक्त सारी चीजें एक साथ डाल देते हैं और फिर उसे बहुत देर तक उबालते रहते हैं. ऐसी चाय बहुत एसिडिटी बनाती है. चाय बनाते वक्त ये कुछ न कुछ गलतियां लोग जरूर करते हैं.

चाय बनाने का सही तरीका क्या है?

चाय वैसे तो लोग अपने स्वाद के हिसाब से पीते हैं, लेकिन ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूशन ने चाय बनाने का एक सही और आइडियल तरीका बताया है. इसे ज्यादातर चाय बनाने वाले फॉलो करते हैं. आपको चाय बनाने के लिए 2 बर्तनों की जरूरत होती है. जिसमें से एक बर्तन में आपको दूध उबालना है और एक में चाय पत्ती और पानी को उबालना है. सबसे पहले दूध गरम होने रख दें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें. अब पैन में पानी रखें और इसमें उबाल आने पर चाय पत्ती डाल दें. अब इसमें चीनी और अदरक डालकर उबाल लें.  जब पानी अच्छी तरह उबल जाए और दूध भी उबल जाए तो दूध को चाय वाले पानी में मिला दें. अब एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और चाय को छान लें. आपको दूध और चाय को मिलाकर ज्यादा देर तक उबालना नहीं चाहिए. ऐसी चाय ज्यादा नुकसान करती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: गर्मियों में पिएं पुदीना वाटर, पेट रहेगा एकदम फिट, जानिए कैसे बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget