एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: एक्स्ट्रा फैट घटाना है तो, आज से शुरू करें ये 5 एक्सरसाइज

Weight Loss Exercise: वजन घटाने के लिए आप रोजाना इन 5 एक्सरसाइज को जरूर करें. इससे तेजी से वजन घटाने में आपको मदद मिलेगी. जानते हैं इन एक्सरसाइज को करने का तरीका.

Exercise for Weight Loss: आज की लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगा है. मोटापा एक ऐसी समस्या बन गया है जिससे हर कोई परेशान है. वजन घटाने के लिए लोगों को पसीने बहाने पड़ते हैं. ऐसे में खुद को फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. लोग फिटनेस के लिए योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं. अगर आप भी खुद को फिट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना वर्कआउट करने की जरूरत है. साथ ही आपको कौन सी एक्सरसाइज वजन कम करने के लिए करनी चाहिए ये भी जानना जरूरी है. आज हम आपको तेजी से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने वाली एक्सरसाइज बता रहे हैं. जानते हैं.

1- कार्डियो- कार्डियो एक्सरसाइज में आपका चलना, दौड़ना या फिर साइकलिंग करना शामिल होता है. कार्डियो करने से आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है. कार्डियो एक्सरसाइज के लिए सुबह का समय काफी अच्छा रहता है. खाली पेट कार्डियो के सेशन करने से तेजी से जमा फैट कम होने लगता है. 

2- रस्सी कूदना- खुद को पतला और स्वस्थ रखना है तो रोज रस्सी कूदने को अपने वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल कर लें. इससे आपके शरीर वॉर्म करने में मदद मिलती है. रोज 150 से 200 बार रस्सी कूदने से एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है. 

3 स्क्वाट्स- पैरों को मजबूत बनाने के लिए आपको रूटीन वर्कआउट में स्क्वाट्स भी शामिल करने चाहिए. इससे टोन और बैक को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. नियमित स्क्वाट्स करने से लोअर बॉडी पार्ट्स पर काफी असर पड़ता है. इससे घुटनों के दर्द और पैरों से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है. 

4- रनर्स क्रंच- हाथ और पैरों को टोन करने के लिए ये एक्सरसाइज काफी कारगर है. इसे अपनी एक्सरसाइज में जरूर शामिल करें. इससे पेट कम करने में मदद मिलती है. इसके लिए आपको पीठ के बल लेटकर अपने हाथों को सिर के पीछे रखना है. अब बिना किसी सहारे के बैठने की कोशिश करनी है. इस दौरान आपको बाएं पैर का घुटना छाती की ओर लाना है और दाएं हाथ की कोहनी से उसे छूने की कोशिश करनी है. इसी तरह आपको दोनों पैरों से करना है. इस एक्सरसाइज से आपको काफी फर्क दिखेगा. 

5- एयर स्विमिंग- बैक को मजबूत बनाने के लिए ये एक्सरसाइज अच्छी है. इससे दर्द में भी आसाम मिलता है. एयर स्विमिंग को करने के लिए पहले पेट के बल लेट जाएं. अब अपने दोनों हाथों और पैरों को फैला लें. अब अपने हाथों और पैरों को जमीन से उठाने की कोशिश करें. इससे पेट पर जोर पड़ता है और Belly Fat कम होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: चेहरे और गर्दन को करना है पतला तो, रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhya Pradesh Tour Package: क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
Lifestyle Tips: बिना किसी को दुखी किए ऑफिस और पर्सनल लाइफ में कैसे कहें 'ना'? ये 5 टिप्स आएंगे काम
बिना किसी को दुखी किए ऑफिस और पर्सनल लाइफ में कैसे कहें 'ना'? ये 5 टिप्स आएंगे काम
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
DIY Home Decor: कबाड़ से बनाएं Luxury Home, बिन जेब ढीली किए घर को एंटीक और प्रीमियम लुक देंगे ये 4 देसी जुगाड़
कबाड़ से बनाएं Luxury Home, बिन जेब ढीली किए घर को एंटीक और प्रीमियम लुक देंगे ये 4 देसी जुगाड़

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget