एक्सप्लोरर

Fasting Diet: क्या फास्टिंग से वजन कम होता है, जानिए क्या कहती है रिसर्च

Dieting Tips: फास्टिंग से वजन कम करने का क्रेज काफी बढ़ा है. इसमें कैलोरी पर ध्यान न देते हुए आपको समय पर ध्यान देना होता है. आइये जानते हैं क्या वास्तव में इससे वजन कम होता है?

Weight Loss Diet: आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग का बहुत क्रेज है. बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग इस डाइट को फॉलो कर रहे हैं. हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर राम कपूर और एक्ट्रेस से नेता बनी स्मृति ईरानी ने भी कुछ इसी तरीके से अपना वजन घटाया है. इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान आपको एक निर्धारित समय के दौरान ही खाना होता है. इसमें कैलोरी नहीं गिनी जाती बल्कि समय गिना जाता है. आइये जानते हैं क्या वास्तव में रुक-रुक कर उपवास करने या दिन में लंबे समय तक न खाने से वजन कम होता है. जानते हैं. 

फास्टिंग डाइट को लेकर हुआ रिसर्च

लंदन की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में कुछ लोगों पर एक रिसर्च किया गया था. जिसके बाद रिसर्च में शामिल सीनियर लेक्चरर इन न्यूट्रीशन एंड एक्सरसाइज फिजियोलॉजी टडेविड क्लेटन ने कहा है कि हाल ही में किए गए अध्ययन में पाया गया है. रुक-रुक कर किया जाने वाला उपवास अन्य डाइटिंग के तरीकों से ज्यादा बेहतर नहीं है.  इस रिसर्च में एक साल के दौरान लोगों को अलग-अलग तरह से डाइट पर रखा गया था. जिसमें वैकल्पिक-दिन उपवास यानि आप हर दूसरे दिन उपवास या कैलोरी को काउंट करेंगे. इसके अलावा 5: 2 डाइटिंग यानि सप्ताह में पांच दिन नॉर्मल खाना खाएंगे और 2 दिन कैलोरी कम लेंगे यानि फास्टिंग करेंगे. इसके अलावा एक निर्धारित समय पर ही कैलोरी लेंगे, जैसे आप केवल आठ घंटे के दौरान खाना खाएंगे और बाकी बचे 16 घंटे उपवास करेंगे. लेकिन पाया गया कि रूक रूक कर किए जाने वाले उपवास से वजन इतना बेहतर तरीके से कम नहीं होता जितना एक पारंपरिक तरीके से डाइटिंग के जरिए होता है. 

फास्टिंग डाइट के नुकसान

भले ही ये वजन घटाने का आसान तरीका हो, लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग या फिर फास्टिंग के दूसरे तरीकों से जो वजन कम होता है उसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है. इससे मसल्स मास कम होता है जो शरीर को कमजोर बनाता है. लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए हमारा फैट कम होना जरूरी है मसल्स मांस कमजोर होने से परेशानियां होने लगती हैं. इस फास्टिंग से एक्सरसाइज के दौरान आपकी उतनी कैलरी बर्न नहीं होती जितनी होनी चाहिए. इस तरह शरीर में कमजोरी आती है और प वेट एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं.  

फास्टिंग डाइट के फायदे 
फास्टिंग डाइट में आप जल्दी खाना खाते हैं. अगर आप 4 बजे के बाद ज्यादा कैलोरी इनटेक नहीं करते तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है. इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है. दैनिक कैलोरी प्रतिबंध करने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. जल्दी खाना खाने से पाचन अच्छा रहता है और पोषक तत्वों को पचाने के लिए अधिक समय मिल पाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: ये 5 बातें आपको बुढ़ापे में डिप्रेशन से रखेंगी दूर, अभी से अपनाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget